‘सड़क पर नमाज कबूल नहीं होती’, TMC नेता महुआ मोइत्रा के बयान पर BJP नेता जमाल सिद्दीकी का पलटवार

जमाल सिद्दीकी ने आगे कहा कि इस्लाम में नमाज की जगह मस्जिद तय है. 55 कंट्रीज जहां पर इस्लाम है, वहां नमाज मस्जिदों में ही पढ़ी जाती है. यहां तक कि सऊदी अरब जहां से इस्लाम आया है. वहां भी नमाज मस्जिद में ही पढ़ी जाती है, ना कि सड़क पर पढ़ी जाती है.
Jamal Siddiqui, National President of BJP Minority Morcha.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी.

Input- मनोज शर्मा

MP News: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा ने सड़क पर नामाज को योगा दिवस से जोड़ते हुए ट्वीट कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बंगाल के रेड रोड पर 1 दिन तक 1 घंटे के लिए ईद की नमाज नहीं हो सकी, लेकिन उसी रेड रोड को योग दिवस के लिए एक हफ्ते तक ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया. अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान, यूसुफ पठान ने हिम्मत करके अपने पैसे देने वालों से यह सवाल पूछो. वहीं इस मामले में मध्यप्रदेश के खंडवा पहुंचे बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीडिया के सामने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्लाम में नमाज को लेकर एक पूरा प्रोटोकॉल है. आपको कैसे और किस हालत में इसे पढ़ना है. लेकिन उन्हें बड़ा दुख है कि लोग मुद्दों को भटकाने और मुसलमानों को बदनाम करने के लिए इस तरह की बयान बाजी करते हैं.

‘इस्लाम में नमाज की जगह मस्जिद है’

यही नहीं, जमाल सिद्दीकी ने आगे कहा कि इस्लाम में नमाज की जगह मस्जिद तय है. 55 कंट्रीज जहां पर इस्लाम है, वहां नमाज मस्जिदों में ही पढ़ी जाती है. यहां तक कि सऊदी अरब जहां से इस्लाम आया है. वहां भी नमाज मस्जिद में ही पढ़ी जाती है, ना कि सड़क पर पढ़ी जाती है. इस्लाम में विवादित जगह पर नमाज पढ़ने को लेकर कहा गया है कि वह कबूल नहीं होगी, तो उन्हें समझ नहीं आता कि क्यों इस तरह के लोग नमाज को एसी वाले कमरों से निकाल कर सड़क पर लाकर मुसलमान की नमाज खराब करना चाहते हैं.

‘योग देश का अंग है’

वहीं उन्होंने योग को लेकर कहा कि, योग देश का अंग है और दुनियाभर में इसके जरिए देश का नाम रोशन हो रहा है. नमाज और योग दोनों अलग-अलग चीज हैं. दोनों का इस्तेमाल सही से करेंगे तो मन और तन से निरोगी रहेंगे. इसलिए उन्होंने सभी से अपील की है कि नमाज को भी अपनाएं और योग को भी अपनाएं. जिससे वे तन से भी और मन से भी निरोगी रहें.

ये भी पढे़ं: इंदौर में अब घर बैठे मिलेगा डीजल, 4 घंटे में होगी डिलीवरी, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे ऑर्डर

ज़रूर पढ़ें