इंदौर में अब घर बैठे मिलेगा डीजल, 4 घंटे में होगी डिलीवरी, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे ऑर्डर
Indore Zip Fuel Service: इंदौर में मध्य प्रदेश की पहली जिप्प फ्यूल सर्विस शुरू हुई है. अब घर बैठे आम लोग डीजल मंगा सकेंगे. इसके लिए व्हाट्सअप से ऑर्डर कर सकेंगे. इसके साथ ही कैश ऑन डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट दोनों कर सकेंगे.
इंदौर में शुरू हुई जिप्प फ्यूल सर्विस
Indore Zip Fuel Service: मध्य प्रदेश में पहली बार इंदौर में ‘जिप्प फ्यूल’ सर्विस शुरू हो गई है. अब लोग घर और वर्कप्लेस पर बैठे-बैठे डीजल मंगा सकेंगे. भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ये सुविधा शुरू की है. शहर के पल्सीकर कॉलोनी के पेट्रो फिलिंग स्टेशन से इस फैसिलिटी का लाभ उठा सकेंगे.
किन उपकरणों और मशीन के लिए सुविधा होगी?
- कस्टमर्स को डीजल PESO (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन) की ओर से अप्रूव किए गए कैन में डीजल की सप्लाई की जाएगी.
- सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा.
- जनरेटर, कृषि उपकरण, अन्य निर्माण कार्यों के लिए डीजल ऑर्डर कर सकेंगे.
- केवल डीजल की ही डिलीवरी की जाएगी. 20 से 200 लीटर तक डीजल मंगाया जा सकता है.
- डीजल 20 लीटर के मल्टीपल यानी 20, 40, 60, 80, 100 लीटर आदि में मिलेगा.
डीजल ऑर्डर कैसे करें?
- डीजल ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सअप नंबर पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजना होगा.
- इसके बाद एक चैटबॉट डीजल की मात्रा, पता और भुगतान से संबंधित जानकारी इकट्ठा करेगा.
- पेमेंट के लिए कैश ऑन डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट दोनों विकल्प उपलब्ध हैं.
ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने किया इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन, प्रोजेक्ट के लिए 2935.15 करोड़ रुपये स्वीकृत
4 घंटों में होगी डीजल की सप्लाई
- दावा किया जा रहा है कि 4 घंटों के भीतर डीजल की सप्लाई कर दी जाएगी.
- हर डिलीवरी के साथ ग्राहकों को 5 लीटर का प्रमाणित माप यंत्र दिया जाएगा. इसकी मदद से कस्टमर सही मात्रा की जांच कर सकेंगे.
- डीजल से भरे हर कैन की सर्विस पर 25 रुपये चार्ज लगाया जाएगा.
- जिस वाहन से डीजल की सप्लाई की जाएगी उसमें अग्निशनम यंत्र समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.
- जो डिलीवरी बॉय डीजल की सप्लाई करेंगे, वे खुद जनरेटर, मशीन और अन्य उपकरण या मशीन में डीजल भरकर जाएंगे.