1 July Rule Change: LPG सिलेंडर से लेकर आधार अपडेट तक…1 जुलाई से बदलने वाले हैं ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

July 1 Rule Change India: हर बार की तरह इस बार भी 1 जुलाई 2026 से कुछ नियमों में जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा. ऐसे में हर किसी के लिए इन बदलावों के बारे में जानना बहुत जरूरी है ताकि 1 जुलाई से आपका कोई भी काम न रुक सके.
1 July Rule Change

1 जुलाई से बदलेंगे ये नियम

LPG Aadhaar Update Impact: यह सप्ताह जून महीने का आखिरी सप्ताह है. कुछ ही दिनों बाद नए महीने यानी जुलाई की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की पहली तारीख को सरकार रोजमर्रा की चीजों से जुड़े नियमों में जरूरी बदलाव करती है. हर बार की तरह इस बार भी 1 जुलाई 2026 से कुछ नियमों में जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा. ऐसे में हर किसी के लिए इन बदलावों के बारे में जानना बहुत जरूरी है ताकि 1 जुलाई से आपका कोई भी काम न रुक सके.

आधार कार्ड में ईमेल अपडेट

अगर आप अपने आधार कार्ड में ईमेल आईडी लिंक करना चाहते हैं या पुराना ईमेल बदलना चाहते हैं, तो 1 जुलाई 2026 से आपके लिए अच्छी खबर है. UIDAI वैसे तो इस काम के लिए 75 रुपये फीस लेता है, लेकिन 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 के बीच यह सेवा बिल्कुल फ्री होने जा रही है.

Aadhaar Card
आधार कार्ड

इस छूट का फायदा उठाने के लिए आपको ‘आधार मोबाइल ऐप’ का इस्तेमाल करना होगा. मुफ्त सेवा का लाभ उठाकर आप अपने आधार को आसानी से सुरक्षित और अपडेट रख सकते हैं.

रेलवे के नए नियम और जुर्माना

रेलवे यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने और बिना टिकट सफर करने वालों पर सरकार अब सख्त होने जा रही है. 1 जुलाई 2026 से रेलवे के नियमों और जुर्मानों में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है. नए नियमों के मुताबिक, ट्रेन में खतरनाक सामान ले जाने पर अब कम से कम 10,000 रुपये का भारी जुर्माना और जेल की सजा भी हो सकती है.

train
बिना टिकट यात्रा करने पर लगेगा दोगुना जुर्माना

इसके अलावा, बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर सीधा 500 रुपये कर दिया गया है. वहीं, रेलवे परिसर या ट्रेन में बिना लाइसेंस के सामान बेचने, फेरी लगाने या भीख मांगने पर भी 2,000 रुपये तक की पेनल्टी देनी होगी.

ये भी पढ़ें-UIDAI का बंपर ऑफर! 1 जुलाई से अगले 6 महीने तक फ्री में होंगे आधार के ये काम, जल्दी उठाएं फायदा

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

Middle East में चल रहे तनाव की वजह से पिछले कुछ समय से घरेलू गैस की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 1 जून को ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 53.50 रुपये तक बढ़ गए थे.

LPG Cylinder

ऐसे में माना जा रहा है कि 1 जुलाई को भी सरकार एलपीजी गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी कर सकती है. कीमतों में होने वाले इस बदलाव का सीधा असर आम जनता के घरेलू बजट और जेब पर पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें