अशोकनगर में कार के अंदर युवक-युवती का शव मिला, लड़के के चेहरे पर जलने और गोली के निशान; लड़की का गला कटा मिला

युवक के चेहरे पर जलने और सिर में गोली के निशान थे, तो वहीं बगल की सीट पर बैठी युवती का गला बेरहमी से रेता गया था.
The bodies of a young man and a woman were found drenched in blood inside a car in Ashoknagar.

अशोकनगर में कार के अंदर युवक-यवती के शव खून से लथपथ मिले.

MP News: अशोकनगर में ईसागढ़ रोड पर गुरुवार की सुबह एक ऐसी खौफनाक सनसनी लेकर आई, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. यहां सड़क किनारे एक सूने खेत में खड़ी i20 कार के अंदर एक युवक और एक युवती की लहूलुहान लाशें मिलीं. कार का दरवाजा खुलते ही अंदर का मंजर देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए. युवक के चेहरे पर जलने और सिर में गोली के निशान थे, तो वहीं बगल की सीट पर बैठी युवती का गला बेरहमी से रेता गया था.

सुसाइड, मर्डर और साजिश सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस

​पुलिस इस सनसनीखेज वारदात को मर्डर, सुसाइड और साजिश के त्रिकोण पर रखकर जांच कर रही है. वहीं, रोते-बिलखते परिजनों ने साफ कहा है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश है. मौके से पिस्टल भी बरामद हुई है. ​फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

3 साल पहले दोनों एकसाथ जॉब करते थे

मृतका मुस्कान बुधवार दोपहर को रोजाना की तरह घर से जिम के लिए निकली थी. जब शाम ढलने के बाद भी वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों के दिल की धड़कनें बढ़ गईं. दोस्तों-सहेलियों से पूछताछ के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो बदहवास परिजन रात में ही कोतवाली थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई. लेकिन किसे पता था कि अगली सुबह पुलिस से उन्हें यह खौफनाक खबर सुनने को मिलेगी.​मृतक युवक की शिनाख्त ऋतिक सोनी के रूप में हुई है, जो महज 15 दिन पहले ही इंदौर से अशोकनगर लौटा था. ऋतिक के पिता राकेश सोनी ने बताया कि उनका बेटा और मुस्कान 2-3 साल पहले इंदौर में एक ही कंपनी में जॉब करते थे. पुलिस अब इस पुराने कनेक्शन और दोनों की आखिरी मुलाकातों के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर; ट्रक और कार की हुई टक्कर

ज़रूर पढ़ें