ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में बड़ी कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार, सीएम ने दिए जांच के आदेश
सीएम मोहन यादव
Gwalior Accident Truck Driver And Owner Arrested: ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसे में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दिलबाग सिंह और मालिक मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही हादसे के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं. ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चेक पोस्ट के जरिए जब भारी वाहनों को एंट्री नहीं थी तो प्रवेश क्यों किया? बैरिकेडिंग क्यों तोड़ी?
सीएम ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रक के घुसने से ये हादसा हुआ. मैंने जांच के आदेश दिए हैं. हमने दो मंत्रियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं. गंभीर घायलों का पूरा इलाज सरकार कराएगी. पूरी घटना की जांच कर कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है.
मंत्री राकेश शुक्ला ने बताया लापरवाही
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्वालियर हादसे में घायल और उनके परिजनों से मुलाकात की थी और हालचाल जाना था. इसके साथ ही अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए थे. इस हादसे के बारे में उन्होंने कहा कि ये लापरवाही है. कानून अपने हिसाब से काम करेगा.
Distressed to learn about the loss of lives due to a mishap in Gwalior, Madhya Pradesh. My condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 18, 2026
पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके पीएम ने लिखा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की राशि दी जाएगी.
ग्वालियर, मध्यप्रदेश में शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक द्वारा हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 18, 2026
राहुल गांधी ने जताई संवेदना
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्वालियर हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि शीतला माता मंदिर के पास एक बेकाबू ट्रक द्वारा हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद दुखद है. आगे लिखा किइस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. दुख की इस घड़ी में उनके साथ हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.
ये भी पढ़ें: ‘ये लापरवाही है, कानून अपना काम करेगा’, मंत्री राकेश शुक्ला ने घायलों से की मुलाकात, हादसे पर जताया दुख