फीता लेकर ताजिए नापते दिखे ‘UP के सिंघम’ ASP अनुज चौधरी, Video
एएसपी अनुज चौधरी का फीता लेकर ताजिए नापने का वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश में ताजिए-ए-खाक को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. खुद पुलिस अधीक्षक मौके पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. कल यानी 26 जून को ताजियों का दफन किया जाएगा. ताजिए-ए-खाक से पहले फिरोजाबाद से ASP अनुज चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ताजिए नापते दिखाई दे रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद डीएम संतोष शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे पहुंचे थे.
मोहर्रम पर किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई चूक नहीं हो, इसके लिए सरकार के तय किए गए मानकों का पालन कराने के लिए जिले के आला अधिकारी सड़कों पर उतर आए हैं. फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी ने गुरुवार को शिकोहाबाद, जसराना और सिरसागंज जैसे इलाकों का दौरा किया. ये इलाके काफी संवेदनशील माने जाते हैं.
उत्तर प्रदेश –
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 25, 2026
जिला फिरोजाबाद में मोहर्रम जुलूस निकलने से पहले ASP अनुज चौधरी ने ताजियों की लंबाई नापी !! pic.twitter.com/823WqM9hF1
अक्सर देखने को मिलता है कि सड़कों के ऊपर बिजली के हाईवोल्टेज तार गुजर रहे होते हैं, जो काफी नजदीक होते हैं. ऐसे में जुलूस निकालते समय काफी सावधानी बरतनी होती है. जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई अनहोनी या समस्या नहीं हो, इसके लिए फिरोजाबाद एएसपी अनुज चौधरी ने मोर्चा संभाल रखा है. मौके पर जाकर उन्होंने सघन दौरा किया और ताजिया का फीता लगाकर नाप की. ताकि पता लगाया जा सके कि यह मानकों के अनुरूप है या नहीं.
ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, 6 लोगों के खिलाफ FIR की तैयारी
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
इस दौरान एएसपी अनुज चौधरी ने कहा, “इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताजियों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है. लोगों और ताजिया कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर हिदायत दी जा रही है. कि शासन के गाइडलाइन्स का पालन करें. ताकि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके.”