मुरैना में पति ने पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
मुरैना: पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर, खुद की जान ली
Morena Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने पत्नी और दो बेटों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला माताबसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है. जहां बलराम सिंह कुशवाहा (35 साल) ने अपनी पत्नी रविता कुशवाहा (32 साल) और दो बच्चों (आरव एवं देबू) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी गांव के पास स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा. जहां उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी
इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच की जा रही है. पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए. थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि वारदात घर के आंगन में हुई. घर के चारों ओर बाउंड्री है.
घर का मेन गेट बाहर से बंद था. जब बहुत देर तक दरवाजा लगा रहा तो लोगों को शंका हुई. अंदर झांक देखा तो मंजर खतरनाक था. महिला और दो बच्चों के शव आंगन में पड़े हुए थे.
ये भी पढ़ें: मुरैना में सिपाही ने महिला को पाइप से पीटा, बेटी के गायब होने की शिकायत करने गई थी; हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड
पति के डांस करने से नाराज था
दरअसल, पत्नी ने कुछ दिनों पहले भागवत कथा में डांस किया था. जिसका वीडियो कुछ लड़कों ने बना लिया था और व्हाट्सएप कर दिया था. इसे लेकर दोनों के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था. रविता मायके चली गई थी, जहां से तीन दिन पहले ही लौटी थी.