Raipur: DSP पी.डी अंचल के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में हो गए शिकार, 3 लोगों पर केस दर्ज

Raipur: रायपुर में रुपये दोगुना करने की लालच में आकर पुलिस अधिकारी ठगों का शिकार हो गए और आरोपितों ने अधिकारी से 5 लाख की रकम वसूल कर ली.
chattisgarh News

पुलिस अधिकारी से ठगी का मामला

Raipur: राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच में आकर पुलिस अधिकारी ठगों का शिकार हो गए और आरोपितों ने अधिकारी से 5 लाख की रकम वसूल कर ली. पुलिस मुख्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वकील नरेश दामोहे और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

पुलिस ने जानकारी दी है कि…

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि शिकायतकर्ता पुनदास अंचल वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं. पुनदास अंचल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पहचान पिछले दो वर्षों से नरेश दामोहे से थी, दामोहे ने खुद को वकील और फाइनेंस का काम करने वाला बताया था. उसने पुलिस अधिकारी 25 जून को कमल विहार स्थित अस्पताल के सामने बुलाया और कहा कि वह उनके पांच लाख रुपये दोगुना कर बैंक खाते में जमा करा देगा.

इसके बाद पुलिस अधिकारी पुनदास अंचल नर्धारित स्थान पर पांच लाख रुपये लेकर पहुंचे, लेकिन वहां आरोपित ने अपने लोगों के नहीं आने की बात कहकर उन्हें अभनपुर रोड स्थित दूसरे स्थान पर बुलाया. वहां भी काम नहीं होने की बात कहकर रात नौ बजे के बाद मिलने का भरोसा दिया.

रात 9 बजे उन्हें नेताजी चौक पर हुई मुलाकात

आरोपी ने रात को 9 बजे उन्हें नेताजी चौक, कटोरा तालाब बुलाया. यहां पर रात को नरेश अपने दो साथियों के साथ डीएसपी को मिला. तीनों कार में बैठकर इलेवन ग्राउंड पहुंचे. इसके बाद आरोपित के बुलाने पर इलेवन ग्राउंड पर तीन लोग और आ पहुंचे और आपस में विवाद करने लगे.

नरेश दामोहे पर लगा आरोप

विवाद बढ़ता देख शिकायतकर्ता ने कार में बैठ आरोपयियों से कहा कि सूटकेस में पांच लाख रुपये रखे हैं और वे बाहर जाकर विवाद देख रहे हैं. लेकिन विवाद बढ़ता देखकर उन्हें लगा की उनके साथ भी मारपीट हो सकती है इसलिए वह वहां से चले गए. कुछ देर बाद जब वे वापस इलेवन ग्राउंड पहुंचे तो उनकी कार पार्किंग में खड़ी मिली। कार के अंदर मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित था, लेकिन सूटकेस खोलने पर उसमें रखे पांच लाख रुपये गायब थे. शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है कि नरेश दामोहे और उसके साथियों ने सूटकेस से नकदी निकाल ली.

ये भी पढे़ं: SBI गोल्ड लोन में करोड़ों के फर्जीवाड़े का मामला, विदिशा में निलंबित कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

ज़रूर पढ़ें