छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! ‘CM आईटी फेलोशिप’ के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 7 जुलाई तक कर सकेंगे अप्लाई
सीएम विष्णु देव साय
CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए जरुरी खबर है. जहां मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के तहत आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है. राज्य सरकार ने एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी.
‘CM आईटी फेलोशिप’ के आवेदन की तारीख बढ़ी
इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप प्रदान की जाएगी. साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का पूरा खर्चा छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगा. तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की इस अनूठी पहल के तहत राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ सीधे सरकार के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.
जानें क्या रहेगा खास?
- मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप कार्यक्रम की विशेषता यह है कि विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों में वास्तविक परियोजनाओं (Projects) पर कार्य करने का अवसर मिलेगा.
- इससे प्रतिभाशाली युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं डाटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा.
- साथ ही सरकार की डिजिटल सेवाओं और नवाचार आधारित पहलों में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा.
- छत्तीसगढ़ के रहने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए IIIT-NR की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण का अवलोकन किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: CG News: अमेरिका ने छत्तीसगढ़ की SBL एनर्जी लिमिटेड पर लगाया बैन, सूडान युद्ध से जुड़ा है मामला