नया स्मार्टफोन लेने का है प्लान? जुलाई 2026 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Upcoming smartphones July 2026: इस महीने भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इन फोन्स में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे. ऐसे में अगर आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से नया फोन लेना चाहते हैं, तो जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन्स पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
Upcoming smartphones July 2026

जुलाई में ये फोन रिलीज होंगे

Upcoming smartphones July 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जुलाई 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. इस महीने भारतीय बाजार में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. इन फोन्स में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, तेज प्रोसेसर और लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे. ऐसे में अगर आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से नया फोन लेना चाहते हैं, तो जुलाई में आने वाले स्मार्टफोन्स पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

Motorola Razr 70 Series

Motorola जल्द ही भारत में अपनी नई Razr 70 Series लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोल्डेबल स्मार्टफोन जुलाई 2026 के आखिर तक बाजार में आ सकता है. लीक्स के अनुसार, इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

Samsung Galaxy Z Fold 8 और Z Fold 8 Ultra

Samsung जुलाई 2026 में होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च कर सकती है. लीक्स के मुताबिक, Z Fold 8 की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये और Z Fold 8 Ultra की कीमत 2 लाख रुपये तक हो सकती है. फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Nothing Phone (4b)

Nothing ने कन्फर्म किया है कि Nothing Phone (4b) को 7 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 5,400mAh की बैटरी मिल सकती है. इसकी लगभग कीमत 30,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है.

ये भी पढ़ें-Nothing का नया धांसू फोन 7 जुलाई को होगा लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Oppo Reno 16 Series

Oppo जुलाई की शुरुआत में अपनी नई Reno 16 Series लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं. लीक्स के मुताबिक, Reno 16 की कीमत करीब 60,000 रुपये और Reno 16c की कीमत 50,000 रुपये तक हो सकती है. हालांकि, आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

ज़रूर पढ़ें