Nothing का नया धांसू फोन 7 जुलाई को होगा लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Nothing 4b फोन
Nothing Phone 4b: Nothing 7 जुलाई को अपना नया और किफायती स्मार्टफोन ‘Nothing Phone 4b’ लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी के को-फाउंडर अकिस इवेंजेलिडिस पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस फोन की कीमत 4a सीरीज से भी कम हो सकती है. लॉन्च से पहले ही इसके कई सारे फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं, जिससे फोन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है.
बड़ी AMOLED डिस्प्ले और स्मूथ एक्सपीरियंस
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nothing Phone 4b में 6.7 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन मिल सकती है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, वीडियो देखना और गेम खेलना काफी स्मूथ महसूस होगा. कंपनी ने अभी तक सिर्फ ब्लू कलर का टीज़र दिखाया है, लेकिन खबर है कि यह फोन तीन अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया जा सकता है.
Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और दो स्टोरेज ऑप्शन
बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा. यह चिपसेट रोजमर्रा के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जाता है. फोन के दो वेरिएंट आने की संभावना है, जिसमें 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है.
50MP कैमरा और दमदार बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिससे अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकेंगे. वहीं लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के लिए इसमें 5,400mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित Nothing OS के साथ आ सकता है.
मिलेगा Nothing का खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन
डिजाइन के मामले में भी Nothing Phone 4b कंपनी की पहचान को बरकरार रखेगा. इसमें ट्रांसपेरेंट (See-through) रियर पैनल देखने को मिलेगा, जिससे फोन के अंदर मौजूद स्क्रू और इंडस्ट्रियल डिजाइन साफ दिखाई देंगे. इसके अलावा, इसकी यूनिबॉडी डिजाइन काफी हद तक Phone 4a Pro जैसी हो सकती है, जिससे फोन प्रीमियम लुक और मजबूत बिल्ड के साथ आएगा.