‘गाड़ी की कैपिसिटी 37 लीटर पेट्रोल भर दिया 42 Litre’, भोपाल में सब इंस्पेक्टर ने लगाए पंप पर गड़बड़ी के आरोप
सब इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप पर लगाए गड़बड़ी के आरोप
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पेट्रोल पंप का अनोखा कारनामा सामने आया है. शहर के एक पंप ने 37 लीटर फ्यूल कैपिसिटी वाली गाड़ी में 42 लीटर पेट्रोल भर दिया. इससे अजब मामले ये है कि ये घटना पुलिस के साथ हुई. अब ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात की जा रही है. सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है.
भोपाल में पेट्रोल पंप पर मीटर गड़बड़ी का आरोप, सब इंस्पेक्टर ने जारी किया वीडियो#bhopal | Viral Video | #madhyapradeshnews | MP Police | #petrolpump pic.twitter.com/ohbN4IwU5b
— Vistaar News (@VistaarNews) June 30, 2026
क्या है पूरा मामला?
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर सौरभ भदौरिया ने वीडियो बनाकर इस पूरे मामले के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मैं भोपाल एयरपोर्ट पर पदस्थ हूं. हवाई अड्डे के पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने दोपहर 2 बजे के आसपास आया था. SI ने आगे कहा कि मेरी गाड़ी की फ्यूल कैपिसिटी 37 लीटर है. इन्होंने गाड़ी में 41.6 लीटर डाल दिया है. ये कैसे पॉसिबल है. जब गाड़ी की फ्यूल कैपिसिटी 37 लीटर है. लगभग 42 लीटर पेट्रोल डाल दिया है. उसमें पहले से ही कुछ पेट्रोल रहा होगा.
ये भी पढ़ें: MP News: अब हर चुनाव में डमी कैंडिडेट तैयार रखेगी कांग्रेस, मीनाक्षी नटराजन मामले से लिया सबक
सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
सब इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मेरी नाप-तौल विभाग के उमाशंकर तिवारी से गुजारिश है कि वे यहां आएं. इसकी तौल कराएं. इसमें कितने लीटर पेट्रोल है. इसकी जांच कराएं. कम या ज्यादा पाया जाता है और खामियां मिलती है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. अधिकारी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर जानकारी दी.