MP News: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के खिलाफ नोटिस जारी, बैठक में मौजूद रहने का दिया गया निर्देश, जानें पूरा मामला

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री तथा सतना के रैगांव विधानसभा से विधायक प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र मामले में कोर्ट के बाद अब आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग ने नोटिस जारी किया है.
Pratima Bagri

प्रतिमा बागरी

प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री तथा सतना के रैगांव विधानसभा से विधायक प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण-पत्र को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी ये कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार (इटारसी) की तरफ से दाखिल की गई थी. अब इस मामले में आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्रतिमा बागरी के खिलाफ नोटिस जारी किया है.

हाई कोर्ट दायर की थी याचिका

हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि प्रतिमा बागरी ने सतना जिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रैगवां सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. चुनाव लडने के लिए उनकी तरफ से एससी वर्ग के होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया गया था. याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रतिमा बागरी अनुसूचित जाति में नहीं आती हैं उन्होंने गलत प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया था.

6 जुलाई को होने वाली है बैठक

इस संबंध में अब आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग नोटिस जारी करते हुए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है. राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति की बैठक 6 जुलाई को होने जा रही है. प्रतिमा बागरी को बैठक में 1950 की स्थिति जिला सतना के निवासी होने को लेकर प्रमाण पत्र के साथ मौजूद होने के निर्देश दिए गए हैं.

निर्देश में लिखा…

उपरोक्त विषयांतर्गत निर्देशानुमार आपको सूचित किया जाता है कि अनुसूचित जाति वर्ग के मंदेहास्पद जाति प्रमाण-पत्र की जांच हेतु गठित, उच्च स्तरीय छानवीन समिति की बैठक दिनांक 06.07.2026 को प्रातः 11.00 बजे, बलाभ भवन में स्थित कक्ष क्रमांक-312 मंत्रालय ब्लॉक-01 में आयोजित की गई है. आप अपने 1950 की स्थिति में जिला-सतना मध्यप्रदेश के निवासी होने व आपको ‘बागरी’ अनुसूचित जाति का सदस्य होना प्रमाणित करने संबंधी साक्ष्यों एवं अभिलेखों सहित निर्धारित समय व तिथि को समिति के समक्ष उपस्थित होवें.

ये भी पढ़ें: ‘न धाम में रहेंगे, न कथा करेंगे…’ शादी की चर्चा के बीच बाबा बागेश्वर का बड़ा फैसला

ज़रूर पढ़ें