बैतूल में दिखा जीतू पटवारी का अनोखा अंदाज! आश्रम में की सेवा, किसानों के साथ खेत में जोता हल

Jitu Patwari Betul Visit: आश्रम के सेवादारों के अनुसार, जीतू पटवारी ने श्रद्धालुओं के जूठे बर्तन धोने, लंगर के लिए पूड़ियां तलने और प्रसाद वितरण जैसी सेवाओं में भाग लिया. उन्होंने समागम स्थल का भ्रमण भी किया और लगभग एक घंटे तक आश्रम में मौजूद रहे.
pcc chief jitu patwari betul visit ploughed field

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने खेत में हल जोता

Jitu Patwari Betul Visit: (शंकर राय की रिपोर्ट) पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का सोमवार (29 जून) को बैतूल जिले के दौरे पर अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने पहले उड़दन स्थित संत रामपाल के सतलोक आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय महा समागम में सेवा कार्यों में हिस्सा लिया. इसके बाद भोपाल लौटते समय रास्ते में एक खेत में पहुंचकर किसान के साथ हल चलाया और खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की.

आश्रम सेवा में योगदान दिया

आश्रम के सेवादारों के अनुसार, जीतू पटवारी ने श्रद्धालुओं के जूठे बर्तन धोने, लंगर के लिए पूड़ियां तलने और प्रसाद वितरण जैसी सेवाओं में भाग लिया. उन्होंने समागम स्थल का भ्रमण भी किया और लगभग एक घंटे तक आश्रम में मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और सेवादारों से भी मुलाकात की.

जिला अध्यक्ष से की मुलाकात

आश्रम से निकलने के बाद पटवारी बैतूल पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा से मुलाकात की. इस दौरान जिला कांग्रेस भवन के लिए खाली कराई गई भूमि का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए.

किसानों की समस्याओं पर चर्चा की

भोपाल लौटते समय उनकी नजर खेत में जुताई कर रहे किसान सकल धुर्वे पर पड़ी. पटवारी खेत में पहुंचे और किसान से खेती की स्थिति, फसल और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की. इसके बाद उन्होंने कुछ देर किसान के साथ हल चलाकर जुताई में भी सहयोग किया. इस दौरान किसान परिवार के साथ उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं.

ये भी पढ़ें: छतरपुर में क्लासरूम बना ‘शयनकक्ष’: छात्र करते रहे पढ़ाई का इंतजार, गुरुजी खींचते रहे खर्राटे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा ने बताया कि जीतू पटवारी का यह दौरा निजी कार्यक्रम के तहत था. इसी वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी. कार्यक्रम पूरे होने के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए.

ज़रूर पढ़ें