‘तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी…’, पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, बोला – पत्नी इंस्टाग्राम पर धमकी दे रही है

Gwalior Instagram Threat Case: युवक ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी जिले के ग्राम अमौला में रहने वाली राखी जाटव से हुई थी. शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई. राहुल मौर्य ने आगे कहा कि वह अपने साथ जेवर, नकदी और दूसरे कीमती सामान भी ले गई.
gwalior crime news

ग्वालियर: पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Husband Seeks Police Protection: आपने नीले ड्रम वाली दर्दनाक खबर तो सुनी होगी. उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. इसके बाद शव के टुकड़े करके उसे नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया था. दिल और दिमाग को झकझोर देने वाली इस घटना से लोग अब तक उबर नहीं पाए हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पत्नी, अपने पति को नीले ड्रम में पैक करने की धमकी दे रही है.

‘तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी’

ग्वालियर के एक युवक ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार (30 जून) को जनसुनवाई में पहुंचे युवक राहुल मौर्य ने आवेदन देकर कहा कि पत्नी लगातार धमकी दे रही है. सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपशब्द कहती है. इसके साथ ही धमकाते हुए कहती है कि तुझे नीले ड्रम में पैक करवा दूंगी. इन धमकियों के कारण परिवार में डर का माहौल है.

अप्रैल में हुई थी शादी

युवक ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी जिले के ग्राम अमौला में रहने वाली राखी जाटव से हुई थी. शादी के एक महीने बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई. राहुल मौर्य ने आगे कहा कि वह अपने साथ जेवर, नकदी और दूसरे कीमती सामान भी ले गई. साथ रहने से मना कर दिया और तलाक देने की बात कहने लगी.

ये भी पढ़ें: ‘हर जगह दिख रहे हैं…’, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

पत्नी कर रही पांच लाख की मांग

राहुल बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलपुरा का रहने वाला है. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी राखी जाटव उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रही है. दावा किया कि पत्नी पैसों के लिए दबाव बना रही है. कह रही है कि पैसे मिलेंगे तो संबंध बनाए रखेगी. इसके साथ ही युवक ने खुलासा किया कि राखी जाटव का अन्य लोगों के साथ भी पैसों को लेकर विवाद रहा है.

पुलिस कर रही है जांच की बात

आवेदन के साथ युवक ने पुलिस को इंस्टाग्राम पर कथित धमकी वाले वीडियो सबूत के तौर पर दिए हैं. बिजौली थाना क्षेत्र के CSP मनीष यादव ने बताया कि शिकायत मिली है. जांच की जा रही है. इसी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें