35 साल की सेवा पूरी, फिर भी चौथा समयमान अटका, मुरैना DEO कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Morena News: शिक्षकों का आरोप है कि 35 वर्ष की सेवा पूरी करने के बावजूद उन्हें चौथे समयमान का लाभ नहीं मिल पाया है. पात्र होने के बावजूद कई शिक्षकों के नाम जारी की गई सूची में शामिल नहीं किए गए, जिससे उनमें भारी नाराजगी है.
Morena news

मुरैना: शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना जिले के कई शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. शिक्षकों का कहना है कि जिन कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से पैसे दिए जाते हैं, उनके काम प्राथमिकता से किए जाते हैं, जबकि जो शिक्षक पैसे नहीं देते, उनकी फाइलें लंबे समय तक लंबित रखी जाती हैं.

चौथे समयमान का लाभ नहीं मिला

शिक्षकों का आरोप है कि 35 वर्ष की सेवा पूरी करने के बावजूद उन्हें चौथे समयमान का लाभ नहीं मिल पाया है. पात्र होने के बावजूद कई शिक्षकों के नाम जारी की गई सूची में शामिल नहीं किए गए, जिससे उनमें भारी नाराजगी है.

शिक्षकों को ने की जांच की मांग

शिक्षकों के अनुसार, पिछले दो महीनों से चौथे समयमान की सूची तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक अंतिम सूची में कई पात्र शिक्षकों को बाहर रखा गया है. इससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. शिक्षकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा सभी पात्र शिक्षकों को समयमान का लाभ देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: MP News: फैक्ट्रियों से निकलने वाला कैमिकल बना जहर, क्वारी नदी में बिछी हजारों मछलियों की लाशें

ज़रूर पढ़ें