IND vs ENG: मैनचेस्टर में कैमरा देखते ही शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी, मासूम अंदाज में फैंस का जीता दिल, VIDEO
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया मैनचेस्टर पहुंच गई है. दूसरे टी20 मुकाबले से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने डेब्यू को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. भारतीय टीम दूसरे टी20 के लिए जैसे ही मैनचेस्टर पहुंची तो बस से उतरते ही हर किसी की नजरें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रही. कैमरा सामने देखते ही वैभव शर्मा गए. उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया.
कैमरा देख शर्मा गए वैभव सूर्यवंशी
दरअसल भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया मैनचेस्टर पहुंच गई है. स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय टीम का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी बस से उतरते नजर आ रहे हैं. सभी खिलाड़ी एक-एक कर नीचे उतरे, लेकिन जैसे ही वैभव बस से बाहर आए, उन्होंने सभी का ध्यान पनि ओर खींच लिया. इस दौरान कैमरे को सामने देख वैभव के चेहरे में हल्की मुस्कान आ गई और अपना सामान उठाकर आगे बढ़ गए. वैभव के इस मासूम अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.
Durham ✈️ Manchester
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 2, 2026
All set for the 2nd T20I, aiming to go 1-0 up in the 5-match series! 🔥#ENGvIND 👉 2nd T20I | SAT, 4th JULY, 6 PM on JioHotstar pic.twitter.com/CU11u3EjvT
डेब्यू के इंतजार में वैभव
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर हर तरफ एक ही चर्चा हो रही है कि वह अपना इंटरनेशनल डेब्यू कब करेंगे? टीम इंडिया की ओर से उन्हें कब पहला मैच खेलने का मौका मिलेगा. आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वैभव ने दुनियाभर के कई तेज गेंदबाजों के पसीने छुड़ाए थे. इस दमदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया. हालांकि अब तक उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है.
IPL 2026 में वैभव का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया था. उम्मीद थी की आयरलैंड के खिलाफ वैभव अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया गया.