Raipur: ड्रग्स क्वीन नाव्या केस में बड़ा अपडेट, पुलिस नहीं अब ईडी करेगी मामले की जांच
ड्रग्स क्वीन नाव्या केस
Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चर्चित ड्रग्स क्वीन नाव्या केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. अब इस मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई है. पुलिस ने मामले से जुड़े हुए सभी दस्तावेज भी ईडी के हवाले कर दिए हैं. रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ईडी को दस्तावेज सौंपे जाने की पुष्टि की है.
पुलिस ने ईडी के हवाले किए दस्तावेज
अब इस मामले में ईडी ड्रग्स कारोबार से जुड़े पैसों के लेनदेन, मनी ट्रेल और इस नेटवर्क को आर्थिक संरक्षण देने वाले लोगों की भूमिका की जांच करेगी. जानकारी के अनुसार ईडी ने गंज पुलिस से एफआईआर, केस डायरी, जब्ती पंचनामा, आरोपियों के बयान समेत मामले से जुड़े सभी अहम दस्तावेज मांगे थे और पुलिस ये सभी दस्तावेज ईडी के हवाले कर दिए हैं.
डॉक्यूमेंट की जांच के बाद दर्ज होगा केस
जानकारी के मुताबिक, ईडी पहले दस्तावेजों की जांच करेगी इसके बाद फिर केस दर्ज करेगी. इसके बाद जांच एजेंसी ये भी पता लगाएंगी कि ड्रग्स करोबार से कमाया गया पैसा कहां-कहां लगाया गया है. ये जांच केवल यही तक सीमित नहीं है बल्कि ईडी उन लोगों का भी पता लगाएगी जिन्होंने अवैध कमाई को छिपाने, निवेश करने या वैध दिखाने में भूमिका निभाई.
ईडी की सहायता करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, ईडी को जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। एजेंसी की तरफ से मांगी गई हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं, ईडी की जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कई नए नाम सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है.