Morena: अवैध रूप से तोड़ा मकान, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, पीड़ि‍त ने पुलिस से लगाई न्‍याय की गुहार

MP News: आरोप है कि विजय जैन ने अपने साथियों के साथ उनके आवासीय मकान की दीवार तोड़ने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी.
House demolished illegally

अवैध रूप से तोड़ा मकान

रिपोर्ट- मनोज शर्मा

MP News: मुरैना जिले के जैन मंदिर श्याम वीडियो वाली गली निवासी अमित दोहरे ने कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि विजय जैन ने अपने साथियों के साथ उनके आवासीय मकान की दीवार तोड़ने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

घटना के दौरान मारपीट और धमकी का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह वह घर पर भोजन कर रहा था. इसी दौरान आरोपी अपने 8-10 साथियों के साथ पहुंचे और मकान की दीवार तोड़ने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी. पीड़ित का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई.

मकान पर कब्जा करने की धमकी का दावा

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी स्वयं को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए मकान पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं. पीड़ित ने घटना का वीडियो भी होने का दावा किया है.

एफआईआर और सुरक्षा की मांग

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने, जान-माल की सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की मांग की है. मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं- Morena News: दो साल पहले बना पुल दरकने लगा, सड़क धंसी… राहगीरों की जान पर मंडरा रहा खतरा

ज़रूर पढ़ें