MP Board 5th-8th Re-Exam Result: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा 5वीं-8वीं री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
5वीं-8वीं का रिजल्ट आज जारी होगा
5th‑8th Re‑Exam Results: मध्य प्रदेश के 5वीं और 8वीं बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. आज यानी 7 जुलाई 2026 को राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) दोपहर 2 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकेंगे और यह पता लगा सकेंगे कि उनकी मेहनत का क्या नतीजा रहा.
बता दें कि परीक्षा परिणाम देखने के लिए आपको रोल नंबर की जरूरत होगी, इसलिए अभी से ही अपना एडमिट कार्ड अच्छे से सहेज कर रख लें, ताकि रिजल्ट चेक करते समय कोई परेशानी न हो और आप कुछ ही मिनटों में अपना परीक्षा परिणाम देख सकें.
इन आसान स्टेप्स से रिजल्ट चेक करें
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आज दोपहर 2 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं की री-एग्जाम के नतीजे जारी किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र और अभिभावक रिजल्ट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे. इन आसान तरीकों से आप घर बैठे ही अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे, इसके लिए आपको किसी कंप्यूटर की दुकान पर जाने की जरूरत नहीं होगी.
कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम होंगे घोषित
— School Education Department, MP (@schooledump) July 6, 2026
राज्य शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल https://t.co/8n4qgYEvdk पर पर स्टूडेंट्स देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
🗓️ 7 जुलाई 2026 ⏳दोपहर 2 बजे@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #SchoolMP pic.twitter.com/fLaknyFlvM
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर rskmp.in वेबसाइट खोलें.
- वेबसाइट खुलते ही सामने दिख रहे रिजल्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब 5th 8th Re-Exam Result 2026 वाले लिंक को चुनें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर या मांगी गई जानकारी भरें.
- जानकारी भरते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे आप देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
मार्कशीट में इन बातों को जरूर चेक करें
रिजल्ट आने के बाद सभी छात्र अपनी मार्कशीट में कुछ जरूरी बातें ध्यान से देख लें, जैसे आपका नाम, रोल नंबर, विषयों के नाम, हर विषय में मिले नंबर और आप पास हैं या फेल. ध्यान रखें कि परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाना जरूरी है. अगर किसी भी छात्र के किसी विषय में 33 प्रतिशत से कम नंबर आते हैं, तो उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा.
इस तारीख को हुई थी परीक्षा
कक्षा 5वीं और 8वीं की री-एग्जाम परीक्षा 16 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा को देने के लिए लाखों छात्रों ने फॉर्म भरा था. जो भी छात्र इस री-एग्जाम परीक्षा में पास हो जाएंगे, वे अगली क्लास में एडमिशन ले सकेंगे.