हिंदुओं को दूध देने से पहले डिब्बे में थूकता था आरिफ, हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, Video
सीतापुर में दूध में थूकते पकड़ा गया आरिफ
Milkman Arif Caught Red Handed: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है, जो घरों में दूध सप्लाई का काम करता है और दूध देते हुए उसमें थूंकता है. हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं को काफी समय से इसकी शिकायतें मिल रही थी, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं था. इसलिए उन्होंने दूध सप्लाई वाले को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसकी हरकत को कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया. जानें क्या है पूरा मामला.
जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह आरिफ दूध पहुंचाने आदर्श नगर निवासी सौरभ के यहां गया. जहां पहले से ही कैमरा लगाकर हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ता तैयार बैठे थे. इसी दौरान आरिफ दूध लेकर सौरभ के घर के बाहर पहुंचा और अपनी गाड़ी खड़ी कर सौरभ के घर पर देने वाला दूध लेकर गेट के बाहर खड़ा हो गया. इस दौरान आरिफ दूध से भरे प्लास्टिक के डिब्बे को खोला और उसमें कई बार थूका. यह पूरी घटना हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
यूपी के सीतापुर में दूधिया का "थूक कांड"सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) July 6, 2026
दूध के डिब्बे में थूकता हुआ दिखाई पड़ा दूधिया
पुलिस ने बीती रविवार रात को आरिफ पुत्र शरीफ, इलामलिया सुल्तानपुर, सीतापुर जिले को पकड़ा। विधिक कार्यवाही जा रही। pic.twitter.com/KG1wlqxvn3
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की जांच की जा रही है. वहीं जब पुलिस ने आरोपी आरिफ से पूछताछ की तो उसने अपने बचाव में कहा कि वह थूक नहीं रहा था, बल्कि सूंघ रहा था ताकि पता चल सके कि दूध खराब तो नहीं है. फिलहाल, यह घटना कैमरे में कैद हो गई, तो आरिफ का बहाना फेल हो गया.
ये भी पढ़ेंः ‘मैं किसी और की अमानत हूं, छुआ तो…’, सुहागरात पर बोली दुल्हन, सुनते ही पति के उड़े होश
सुल्तानपुर का रहने वाला है आरोपी
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी इमिलिया सुल्तानपुर का रहने वाला है. फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.