‘मुझे खुशी है, गोरखनाथ मठ के प्रमुख UP के CM हैं’, दिग्विजय सिंह बोले- चंपत राय जैसे लोग PM की छवि खराब कर रहे
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह(File Photo)
Digvijay Singh On Yogi Adityanath: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘भारत में सनातन धर्म में भगवान राम का एक अलग महत्व है. वे हमारे एक आदर्श हैं, भगवान राम के प्रति आस्था है. हम भगवान राम के भक्त हैं.’
‘मुझे खुशी है, गोरखनाथ मठ के प्रमुख UP के CM हैं’
दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘हमें इस बात की प्रसन्नता है कि गोरखनाथ मठ के प्रमुख आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, जिस गोरखनाथ मठ ने राम जन्मभूमि की लड़ाई लड़ी. कहने का अर्थ ये है कि ये विषय हमारे लिए भी आस्था से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सर्वसम्मति हो गई कि मुस्लिम पक्ष के लिए पांच एकड़ जमीन दी गई जिस पर निर्माण अभी तक नहीं हुआ लेकिन मंदिर का निर्माण हो गया.’
‘चंपत राय प्रधानमंत्री की छवि खराब कर रहे’
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, ‘मंदिर बनाने की जिम्मेदारी नृपेंद्र मिश्रा की थी, जो प्रधानमंत्री के विश्वसनीय माने जाते हैं. नृपेंद्र मिश्रा खुद कह रहे हैं कि लूट हुई है. अब निर्माण कार्य में भी घोटाला सामने आ रहा है. क्या नृपेंद्र मिश्रा भी इसमें शामिल हैं? जब तक ये प्रकरण सामने नहीं आया तब तक आप(नृपेंद्र मिश्रा) चुप क्यों रहे? चंपत राय जैसे लोग प्रधानमंत्री की छवि को खराब कर रहे हैं.’
‘खुलेआम पैसे का लेन-देन किया जा रहा, ED कहां है’
40 दिनों में 71 बार पैसा निकाला गया है. नेशनल हेराल्ड मामले में तो नकदी का लेन-देन ही नहीं हुआ है, लेकिन उस पर आपने ED लगा दी. लेकिन इस मामले में जहां खुलेआम पैसे का लेन-देन किया जा रहा है, तब ED कहां है? कल जो हुआ, हम ये पहले से जानते थे. लेकिन जवाबदेही तय नहीं की गई और इस्तीफा मंजूर कर लिया गया. हैरानी इस बात की है कि खुद कोषाध्यक्ष कह रहे हैं कि उन्हें चेक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं था. इसमें छोटी मछली पकड़ी गई लेकिन मगरमच्छ नहीं पकड़े गए. हम बहुत दुखी हैं. मैं अपनी आखिरी सांस तक इसकी लड़ाई लडूंगा, इसमें कोई राजनीति नहीं होगी. मेरी जो पदयात्रा होगी इसमें किसी पार्टी का झंडा नहीं होगा.’
ये भी पढे़ं: ‘श्रद्धालुओं के विश्वास से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…’, चंदा चोरी विवाद पर बोलीं मायावती