Durg News: म्यूल बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Durg News: भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के 106 संदिग्ध खातों की जांच शुरू कर 8 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है
durg mule bank accounts cyber fraud police action 10 accused arrested

दुर्ग: म्यूल बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Durg News: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सिटी कोतवाली और छावनी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और अवैध लाभ कमाते थे.

क्या है पूरा मामला?

​भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के 106 संदिग्ध खातों की जांच शुरू कर 8 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से मोबाइल, पासबुक, एटीएम और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं. वहीं, छावनी पुलिस ने संगठित गिरोह के दो अन्य आरोपियों, प्रेमलाल कौशिक और ललित कुमार को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 17 हो गई है.

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल ठगी की राशि को स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें: दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाला केयर टेकर गिरफ्तार, नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

इंडियन ओवरसीज बैंक के संदिग्ध खातों की जांच के बाद कार्रवाई शुरू की गई. 106 खाताधारकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें मोदित कुमार जैन, करण टंडन, अवध किशोर, संकेत कुमार दास, रविंद्र कौशिक, शहबाज आलम, ए. सागर, प्रीति कौर, प्रेमलाल कौशिक और ललित कुमार शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें