दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाला केयर टेकर गिरफ्तार, नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए रची थी साजिश

आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह पहले किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं.
Caretaker accused of robbing an elderly couple in Durg arrested.

दुर्ग में बुजुर्ग दंपती से लूट करने वाला आरोपी केयर टेकर गिरफ्तार.

CG News: दुर्ग जिले में बुजुर्ग दंपती से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. हैरानी की बात यह है कि घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि दंपती का पूर्व केयरटेकर निकला. आरोपी ने तीन महीने पहले नौकरी से हटाए जाने का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया.

मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा, जेवर और कैश लेकर भाग गया

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स में रहने वाले रिटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी घर पर अकेले थे. इसी दौरान आरोपी विभान्शु महोबिया मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस गया. उसने धारदार हथियार दिखाकर बुजुर्ग दंपती को डराया और सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी की मांग करने लगा. डर के माहौल में आरोपी महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया.

पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहास

पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि वह पहले किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं.

ये भी पढे़ं: CG News: पहली पत्नी से नहीं हुआ बच्चा, साली से की शादी…अब तीसरी शादी के लिए पत्नी से कर रहा मारपीट

ज़रूर पढ़ें