MP News: देवास में किन्नर बनकर लूटपाट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दो कार और हथियार भी बरामद

Dewas News: पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाई खेड़ा में तीन आरोपी किन्नर बनकर एक ग्रामीण के घर पहुंचे. चाकू अड़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए. मामले में थाना खातेगांव में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई.
dewas fake transgender dacoity interstate gang busted by police 6 accused arrested

देवास: नकली किन्नर बनकर लूटपाट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Dewas News: (अमित शर्मा की रिपोर्ट) देवास पुलिस ने कन्नौद और खातेगांव क्षेत्र में किन्नर का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर, वारदात में प्रयुक्त दो कारें और दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं.

किन्नर बनकर लूटपाट की

पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को खातेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाई खेड़ा में तीन आरोपी किन्नर बनकर एक ग्रामीण के घर पहुंचे और चाकू अड़ाकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गए. मामले में थाना खातेगांव में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. इसके बाद कन्नौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पहले मुख्य आरोपी सोनू उर्फ सुनील को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर पांच अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें: Ujjain News: अखाड़ा परिषद की सियासत में नया मोड़, निर्मोही अखाड़े के महंत रविंद्र पुरी के निरंजनी अखाड़े को दिया समर्थन

कार और हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में सोनू उर्फ सुनील निवासी रतलाम तथा भैरवनाथ, जीवन, लखन, अर्जुन और कैलाश निवासी जिला धार शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से दो सोने की मालाएं, एक सोने का टप्पा, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर और ऑल्टो कार सहित दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह किन्नर का भेष धारण कर लोगों को बहला-फुसलाकर या भय दिखाकर चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

ज़रूर पढ़ें