CG News: लोक भवन के पास आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, निजी मकान तोड़ने पर प्रशासन से लगाई थी न्‍याय की गुहार

CG News: पूर्ण‍िमा ने डीकेएस अस्‍पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया था. मृतक अभनपुर के भुरकोनी की रहने वाली थी.
Deceased Purnima Sahu

मृतक पूर्णिमा साहू

CG News: रायपुर के लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाली पूर्णिमा साहू की मौत हो गई है. पूर्णिमा ने डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को अंतिम सांस ली. मृतका अभनपुर के भुरकोनी गांव की रहने वाली थी.

निजी मकान तोड़ने पर प्रशासन से लगाई थी न्‍याय की गुहार

पूर्णिमा साहू ने न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले ही आत्मदाह का प्रयास किया था. उन्होंने निजी मकान तोड़े जाने की शिकायत को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी. उनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.

फिलहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

आत्मदाह का किया प्रयास

दरअसल, रायपुर में 21 जून को सिविल लाइन स्थित लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास किया था. आत्मदाह करने पर वह गंभीर रूप से झुलस गई थी. महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लोकभवन पहुंचकर महिला ने डाला ज्वलनशील पदार्थ

जानकारी के अनुसार, 21 जून को सबसे पहले पूर्णिमा के पति लोकभवन पहुंचे थे. वहां पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की थी. लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर अपने साथ ले लिया. वहीं कुछ देर बाद पूर्णिमा साहू ने लोकभवन पहुंचकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह कर लिया.

आग की लपटों में घिरी महिला को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था. करीब 4 साप्‍ताह इलाज चलने के बाद महिला की मंगलवार को मौत हो गई.

ये भी पढे़ं- CG News: शराब और कोयला घोटाला मामले में EOW की कार्रवाई, कांग्रेस नेता रामगोपाल के बेटे से की पूछताछ

ज़रूर पढ़ें