गड्ढों में तब्दील हुई रीवा-मझियार सड़क, ग्रामीणों में हादसे का डर, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Rewa Road Damage Crisis: रीवा-मझियार सड़क की बदहाली हालत की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो अपने रोजगार के लिए प्रतिदिन सफर करते हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन ने मरम्मत कराने की गुहार लगाई है.
Rewa Road Damage Crisis

रीवा-मझियार रोड की बदहाली हालत

Villagers Fear Road Accidents: रीवा में अभी बारिश की शुरुआत ही हुई है, लेकिन इससे पहले ही सड़कें बदहाली की हालत में आ गई हैं. रीवा शहर से मझियार जाने वाली सड़क, जो करीब 11 किलोमीटर लंबी है. बारिश की वजह से पूरी तरह खराब हो गई है. जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत, गड्ढों को भरने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.

रीवा-मझियार सड़क की बदहाली हालत की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, विद्यार्थियों और मरीजों को हो रही है. जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत काफी सालों से नहीं हुई, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कई बार सड़क की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया. हर साल जब बारिश शुरू होने वाली होती है. उससे पहले प्रशासन सिर्फ अपनी औपचारिकता पूरी करता है, जिसकी वजह से सड़कें जल्द ही खराब हो जाती हैं.

ये भी पढ़ेंः 24 घंटे में रीवा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की MD ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन से लगाई गुहार

ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें इतनी खराब हो गई हैं कि वाहन चलाना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है. अगर समय रहते सड़क में सुधार नहीं हुआ, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है. फिलहाल, ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत करने की मांग की है. अब देखना यह होगा कि आखिर प्रशासन ग्रामीणों की मांग पर कितना अमल करता है.

ज़रूर पढ़ें