VIDEO: नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, बच्चों की चप्पलों पर सिर रखकर सोया, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया. हेडमास्टर इस कदर नशे में धुत था कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था.
CG News

शराब पीकर स्कूल जानें वाली शिक्षक सस्पेंड

Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया. हेडमास्टर इस कदर नशे में धुत था कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था और स्कूल के बाहर जहां जूते-चप्पल बाहर रखे थे, वहीं जमीन पर लेट गया. हेडमास्टर ने बच्चों और ग्रामीणों से नशे की हालत में गाली-गलौज की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. इस मामले में कार्रवाई डीईओ ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया.

नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर

ये पूरा मामला रामानुजनगर ब्लॉक के खोरखोरीपारा प्राइमरी स्कूल का है. जानकारी के मुताबिक, यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह गुरुवार (9 जुलाई) को शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे. स्कूल में वे बच्चों और शिक्षकों से गाली-गलौज कर रहे थे. इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वे स्कूल पहुंच गए.

ग्रामीणों को देखते ही हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल परिसर में ही जमीन पर लेट गए. जब ग्रामीणों ने कहा कि आप स्कूल के हेडमास्टर हैं. आप स्कूल शराब के नशे में आए हैं. बच्चों पर इसका बुरा असर होगा. इस पर हेडमास्टर ने कहा मुझसे फालतू बात नहीं करना इसी बीच ग्रामीणों ने कहा, वीडियो कलेक्टर को भेज देंगे तो गाली-गलौज करते हुए कहा, पटककर मारूंगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

ग्रामीणों ने नशे की हालत में हेडमास्टर हरिनंदन सिंह का जमीन पर लेटे हुए वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में हेडमास्टर ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे. वे नशे में बच्चों की चप्पलों पर ही सिर रखकर सो गए थे.

डीईओ ने किया सस्पेंड

बीईओ ने जांच रिपोर्ट तुरंत सूरजपुर डीईओ को भेज दी. रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी डीईओ लता बेक ने हेडमास्टर हरिनंदन सिंह को सस्पेंड कर दिया है. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय प्रतापपुर रखा गया है.

ये भी पढ़ें- 16 दिन पहले जिसे नशेड़ी बोलकर ठुकराया, अब उसी के साथ लिए 7 फेरे, मुस्कान ने बदली कहानी

ज़रूर पढ़ें