CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन 15 अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

Chhattisgarh Police Transfer Update: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल के तहत कुल 15 पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
Raipur Police transfer

Raipur Police transfer

15 officers get new posting: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल के तहत कुल 15 पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जारी आदेश के अनुसार, 2 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विशेष शाखा और 13 सहायक सेनानियों का तबादला किया गया है. अधिकारियों की नियुक्ति स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), विशेष शाखा समेत राज्य की विभिन्न पुलिस बटालियनों में की गई है.

गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.

बुधवार को 64 निरीक्षकों का हुआ था तबादला

इसके पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बुधवार देर रात 64 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किया था. नई तबादला सूची के तहत अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई. जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 64 इंस्पेक्टरों (TIs) का तबादला कर दिया गया है. यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के आधार पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया था.

ये भी पढ़ें- VIDEO: नशे में टल्ली होकर स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, बच्चों की चप्पलों पर सिर रखकर सोया, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर इंस्पेक्टरों का तबादला नक्सल-प्रभावित जिलों से मैदानी जिलों में कर दिया गया, जबकि कई अन्य को मैदानी इलाकों से बस्तर डिवीजन के जिलों में तैनात किया गया. ये तबादले तुरंत लागू हो गए थे और अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर लागू रहेंगे.