Raipur में जमीन पर बैठकर स्मृति ईरानी ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, CM साय भी रहे मौजूद

Smriti Irani CG Visit: उन्होंने लिखा कि, ‘मन की बात’ की यह यात्रा देश के कोने-कोने से प्रेरक कहानियों को सामने लाने और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने का प्रेरक माध्यम है
raipur news

रायपुर

Smriti Irani CG Visit: छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंची बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने रविवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना. कार्यक्रम में उनके साथ सीएम साय भी मौजूद रहे. इस दौरान वे सीएम और कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठी नजर आईं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

स्मृति ईरानी ने क्या लिखा ?

स्मृति ईरानी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया. स्मृति ईरानी ने बताया कि इस बार के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’, नारीशक्ति और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे अहम विषयों पर अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया.साथ ही प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के 12 साल पूरे होने पर देशवासियों को बधाई भी दी. स्मृति ईरानी ने पीएम के संदेश को प्रेरणादायी बताया.

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, CM विष्णु देव साय ने किया बड़ा ऐलान

मन की बात के बाद लीं तीन बैठकें

मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद स्मृति ईरानी तुरंत संगठनात्मक काम में जुट गईं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ तीन अहम बैठकें लीं.

ज़रूर पढ़ें