लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, सचिन-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा कारनामा, बना दिया महारिकॉर्ड

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन इतिहास रच दिया है.
Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ जारी एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन हरमनप्रीत कौर ने 58 रनों की शानदार पारी खेलकर ऐसा कारनामा कर दिया है, जो उनसे पहले कोई भी भारतीय पुरुष या महिला क्रिकेटर नहीं कर सका था. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी यह कारनामा नहीं कर सके.

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

37 वर्षीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर तीनों फॉर्मैट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में अर्धशतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी यह कारनामा नहीं कर सके. इससे पहले हरमनप्रीत इस मैदान पर वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भी 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेल चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट में मैदान पर उतरते ही स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली बनीं दुनिया की सबसे युवा क्रिकेटर

भारत ने पहली पारी में बनाए 285 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गई. इसके अलावा यास्तिका भाटिया भी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गई. टीम इंडिया ने 7 ओवरों के अंदर सिर्फ 37 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए. इसके बाद उप-कप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ले बीच चौथे विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. स्मृति (83) हरमनप्रीत (58) अर्धशतकीय पारी के दमपर भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए.

हरमनप्रीत कौर क्रिकेट करियर

37 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के क्रिकेट करियर की बात करें तो कौर ने भारत के लिए अब तक 8 टेस्ट मैच की 12 पारियों में 288 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. 164 वनडे मैचों की 143 पारियों में उन्होंने 4541 रन बनाए, जिसमें 24 अर्धशतक और 7 शतक शामिल हैं. इसके अलावा 202 टी20 मैचों में हरमनप्रीत ने 4216 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 अर्धशतक और 1 शतक निकला.

ज़रूर पढ़ें