दूसरे टी20 में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया
Varun Injury Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मंगलवार 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिल सकता है.
अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने ओपनिंग की थी. इस मैच में अभिषेक ने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सैमसन महज 10 रन बनाकर सस्ते में ही आउट हो गए. हालांकि इसके बावजूद माना जा रहा है कि दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया इसी ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरेगी.
यह भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सबसे तेज भारतीय
तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस साल टी20 क्रिकेट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनका खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है. ईशान दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर चौके नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. इसके अलावा मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी तिलक वर्मा और शिवम दुबे के कंधों पर हो सकती है.
रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका
ऑलराउंडर की भूमिका में नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को इस मैच की भी प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. वहीं, जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे और अर्शदीप सिंह उनका साथ देंगे. स्पिनर के रूप में वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है.
दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई