फंदे की बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू, ट्विशा की गर्दन पर चोट के निशान से हो रहे मैच, दूसरी पीएम रिपोर्ट में खुलासा

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में हुआ है. जहां दिल्ली AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने अपनी 11 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट CBI को सौंप दी है.
Twisha Sharma case

ट्विशा शर्मा मामले में CBI को सौंपी गई दिल्ली AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

MP News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दिल्ली AIIMS ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर दी है. यह रिपोर्ट सीबीआई को सौपी गई है. जिसके अनुसार, कथित तौर पर फंदे के लिए इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू ट्विशा की गर्दन के चोट के निशानों से मेल खाते हैं. ट्विशा शर्मा की अपने ससुराल भोपाल में 12 मई को फंदे से लटका शव मिला था. फिलहाल, इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

बता दें, ट्विशा शर्मा का दूसरी बार पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में हुआ है. जहां दिल्ली AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने अपनी 11 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट CBI को सौंप दी है. क्योंकि, पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिम्नास्टिक बेल्ट और ट्विशा की चोटों के बीच कोई वैज्ञानिक संबंध स्थापित नहीं हो पाया था. इस दौरान मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया था.

जांच में कोई कसर नहीं छोड़ीः डॉ. सुधीर गुप्ता

दिल्ली AIIMS के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि इस बार जांच में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड ने लगभग एक महीने तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल्स का अध्ययन किया. हर एंगल को परखने के बाद वैज्ञानिक तर्कों के साथ यह रिपोर्ट सौंपी है.

ये भी पढ़ेंः भोपाल के पास चलती ट्रेन में खूनी हमला, अवैध वेंडरों ने पैंट्री कर्मचारियों पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार

फंदे से लटका मिला था शव

ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को उनके भोपाल स्थित घर पर फंदे से लटका मिला था. यह मामला काफी सुर्खियों में रहा. जिसके बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जबलपुर हाई कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था. ट्विशा के माता-पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की थी, जिसके बाद इस केस की जांच CBI को सौंप दी गई थी. यानी अब इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई के पास है.

ज़रूर पढ़ें