मच्छरों से हैं परेशान? घर में लगाएं ये पौधे, नहीं पड़ेगी केमिकल स्प्रे की जरूरत
पौधे लगाकर मच्छरों को दूर भगाएं
Mosquito Repellent Plants: भारत में मच्छरों की समस्या लगभग हर मौसम में बनी रहती है, लेकिन बारिश और गर्मी के दिनों में इनकी संख्या तेजी से बढ़ जाती है. ये छोटी-छोटी जगहों और दरारों से घर के अंदर आ जाते हैं और लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं. मच्छरों से बचने के लिए कई लोग स्प्रे, कॉइल या दूसरे केमिकल वाले उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर घर की हवा और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. ऐसे में कुछ इंडोर पौधे एक नेचुरल ऑप्शन हो सकते हैं. ये पौधे अपनी खास खुशबू के कारण मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं और साथ ही घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ वातावरण को भी ताजा बनाए रखते हैं.
लेमन बाम
फर्न्स एंड पेटल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लेमन बाम की पत्तियों में सिट्रोनेलाल नाम का प्राकृतिक तत्व होता है. इसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है. साथ ही यह पौधा घर में ताजगी का एहसास भी देता है, जिससे कमरे का वातावरण अच्छा बना रहता है.
कैटनिप
कैटनिप एक ऐसा पौधा है जिसमें नेपेटा लैक्टोन नाम का प्राकृतिक यौगिक पाया जाता है. यह मच्छरों और कुछ दूसरे कीड़ों को दूर रखने में मददगार माना जाता है. अगर इसे घर में लगाया जाए, तो मच्छरों की परेशानी कुछ हद तक कम हो सकती है.
लेमनग्रास
लेमनग्रास एक सुंदर और उपयोगी पौधा है, जिसकी लंबी हरी पत्तियां घर की शोभा बढ़ाती हैं. इसमें सिट्रोनेला नाम का प्राकृतिक तत्व होता है, जिसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती. यही कारण है कि कई मच्छर भगाने वाले उत्पादों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.
ये भी पढ़ें-मानसून में चिपचिपे और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान रूटीन
रोजमेरी
रोजमेरी एक खुशबूदार पौधा है, जिसकी हल्की और प्राकृतिक सुगंध घर के माहौल को ताजा बनाए रखती है. माना जाता है कि इसकी खुशबू मच्छरों को दूर रखने में भी मदद करती है. इसलिए इसे घर के अंदर या बालकनी में लगाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.