होटल या ढाबे में मिला गंदा-खराब खाना? FSSAI के इस सरकारी ऐप पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

FSSAI Food Complaint App: FSSAI ने नागरिकों के हित और लापरवाहों को सजा दिलाने के लिए नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है. हाल ही में FSSAI ने फूड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए 'फूड सेफ्टी कनेक्ट' (Food Safety Connect) ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए लोग खराब खाना मिलने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
food safety connect app

food safety connect ऐप


Complain About Bad Restaurant Food: अक्सर होटल संचालकों और वहां के खान-पान को लेकर लापरवाही की खबरें आती रहती हैं. वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा मंगाए गए खाने में भी गंदगी और खराबी देखने को मिलती है. इसके अलावा, बड़े-बड़े होटलों से लेकर छोटी-छोटी नाश्ते और भोजन की दुकानों पर खराब और गंदे खाने को लेकर शिकायतें बनी रहती हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए FSSAI ने एक बड़ा कदम उठाया है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लिए गए इस निर्णय से मिलावटखोरों और गंदा खाना खिलाने वाले होटल-ढाबा मालिकों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

FSSAI ने नागरिकों के हित और लापरवाहों को सजा दिलाने के लिए नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है. हाल ही में FSSAI ने फूड सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ (Food Safety Connect) ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए लोग खराब खाना मिलने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

Food Safety Connect ऐप क्या है?

  • FSSAI ने इस ऐप को इसलिए बनाया है ताकि देश के हर व्यक्ति को शुद्ध, ताजा और सुरक्षित खाना मिल सके.
  • अगर आपको किसी बड़े होटल, रेस्टोरेंट, स्थानीय ढाबे या सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल पर भी खराब खाना या गंदगी दिखाई देती है, तो आप इस ऐप के जरिए सीधे सरकार से उसकी शिकायत कर सकते हैं.

कौन-कौन सी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं?

  • यदि आपको खाने में किसी भी तरह की मिलावट का शक हो.
  • यदि खाना बासी हो, उसमें से बदबू आ रही हो या वह खाने लायक न हो.
  • यदि होटल या रेस्टोरेंट की रसोई गंदी हो और वहां मक्खियां या कॉकरोच घूम रहे हों.
  • यदि खाना बनाने या परोसने वाले कर्मचारी बिना ग्लव्स के गंदे हाथों से काम कर रहे हों.
  • आप शिकायत के सबूत के तौर पर मौके की फोटो खींचकर ऐप पर डाल सकते हैं.
  • आप घटना से जुड़ी दूसरी जरूरी बातें (जैसे होटल का नाम और पता) भी साथ में जोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-WhatsApp ला रहा है नया बर्थडे रिमाइंडर फीचर, अब कभी नहीं भूलेंगे अपनों का जन्मदिन

ऐप का इस्तेमाल करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘Food Safety Connect’ ऐप इंस्टॉल करके उसे खोलें.
  • अगर आपको कहीं भी खराब खाना या गंदगी दिखे, तो ऐप से उसकी एक साफ फोटो लें.
  • वहां पर उस होटल या ढाबे का नाम और सही पता दर्ज करें.
  • दी गई लिस्ट में से अपनी शिकायत का प्रकार चुनें.
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन दबा दें.

ज़रूर पढ़ें