WhatsApp ला रहा है नया बर्थडे रिमाइंडर फीचर, अब कभी नहीं भूलेंगे अपनों का जन्मदिन

WhatsApp New Feature: पिछले कुछ महीनों में WhatsApp ने कई नए AI और स्मार्ट फीचर्स पेश किए हैं, जिससे ऐप पहले से ज्यादा उपयोगी बन गया है. कंपनी चाहती है कि WhatsApp केवल मैसेज भेजने तक सीमित न रहे, बल्कि यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएं मिलें.
WhatsApp New Feature

वाट्सऐप में आएगा नया फीचर

WhatsApp New Feature: आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. ऑफिस के काम से लेकर दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने तक, ज्यादातर लोग इसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग अपने करीबियों के जन्मदिन पर WhatsApp स्टेटस या स्टोरी भी लगाते हैं. अब कंपनी एक नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे किसी का जन्मदिन याद रखने की चिंता नहीं रहेगी. ऐप खुद समय आने पर आपको बर्थडे की याद दिलाएगा.

ऐसे करेगा नया फीचर काम

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp अपने प्रोफाइल में Date of Birth जोड़ने का ऑप्शन देने की तैयारी कर रहा है. अगर कोई यूजर अपनी जन्मतिथि साझा करता है, तो उसके कॉन्टैक्ट्स को जन्मदिन वाले दिन WhatsApp पर नोटिफिकेशन मिलेगा. इतना ही नहीं, चैट विंडो में भी एक खास बर्थडे प्रॉम्प्ट दिखाई दे सकता है, जिससे यूजर सिर्फ एक टैप में सामने वाले को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकेंगे.

WhatsApp लगातार हो रहा है एडवांस

पिछले कुछ महीनों में WhatsApp ने कई नए AI और स्मार्ट फीचर्स पेश किए हैं, जिससे ऐप पहले से ज्यादा उपयोगी बन गया है. कंपनी चाहती है कि WhatsApp केवल मैसेज भेजने तक सीमित न रहे, बल्कि यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई तरह की सुविधाएं मिलें. इसी सोच के तहत नए-नए फीचर्स लगातार जोड़े जा रहे हैं.

कब तक मिलेगा यह फीचर

फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट और टेस्टिंग चरण में है. इसे अभी केवल कुछ Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. Meta ने इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि, अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले समय में इसे सभी WhatsApp यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-मोबाइल रिचार्ज होगा सस्ता! TRAI ला सकता है सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते प्लान

प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान

इस फीचर में यूजर्स की प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखा जाएगा. जानकारी के मुताबिक, अपनी जन्मतिथि दिखाना पूरी तरह यूजर की पसंद पर निर्भर होगा. यानी आप तय कर सकेंगे कि आपकी Date of Birth किसे दिखाई दे और किसे नहीं. इससे यूजर्स को अपनी निजी जानकारी पर पूरा नियंत्रण मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें