स्टूडेंट्स के लिए बड़ा ऑफर! Apple की इस सेल में फ्री मिल रही हैं महंगी एक्सेसरीज, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Apple Student Offer Free Accessories: Apple की यह खास सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 27 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान अगर कोई स्टूडेंट MacBook Air या MacBook Pro खरीदता है, तो उसे फ्री एक्सेसरी चुनने का मौका मिलेगा. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार AirPods 4 या AirTag 4 Pack में से कोई एक फ्री ले सकते हैं.
Apple Pencil And AirPods 4

एप्पल पेंसिल और एयरपॉड्स 4

Free Apple Accessories Deal: अगर आप AirPods Pro या Apple Pencil खरीदना चाहते हैं, तो अब इनके लिए अलग से हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है. Apple की ‘Back to School Sale’ के दौरान स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और एजुकेटर्स को खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इस ऑफर का फायदा लेने के लिए Apple की वेबसाइट या रिटेल स्टोर पर जाकर अपनी Eligibility चेक की जा सकती है. हालांकि, इसी साल लॉन्च हुए MacBook Neo समेत कुछ नए प्रोडक्ट्स इस ऑफर में शामिल नहीं हैं.

16 जुलाई से शुरू हुई Back to School Sale

Apple की यह खास सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 27 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान अगर कोई स्टूडेंट MacBook Air या MacBook Pro खरीदता है, तो उसे फ्री एक्सेसरी चुनने का मौका मिलेगा. ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार AirPods 4 या AirTag 4 Pack में से कोई एक फ्री ले सकते हैं. वहीं सिर्फ 13,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर AirPods Pro 3 में अपग्रेड करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है. इस ऑफर से ग्राहकों को कुल मिलाकर करीब 13,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.

MacBook पर मिल रहा स्टूडेंट डिस्काउंट

Apple की इस सेल में MacBook खरीदने वालों को अच्छा खासा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. 13 इंच MacBook Air M5, जिसकी नॉर्मल कीमत 1,49,900 रुपये है, वह स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स को 1,37,900 रुपये में मिलेगा. वहीं 14 इंच MacBook Pro M5 की प्राइस 2,39,900 रुपये है, लेकिन शिक्षा से जुड़े ग्राहकों के लिए यह 2,27,900 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है.

iPad खरीदने पर फ्री मिलेगा Apple Pencil

अगर आप iPad Air या iPad Pro खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस सेल में आपको Apple Pencil फ्री मिल सकती है. इसके अलावा सिर्फ 2,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर AirPods Pro या AirTag 4 Pack लेने का ऑप्शन भी आपके पास है. वहीं 7,000 रुपये देकर ANC वाले AirPods 4 और 15,000 रुपये देकर AirPods Pro 3 भी खरीदे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-iPhone 16 के दाम में भारी गिरावट! Croma सेल में अब तक की सबसे बड़ी छूट, तुरंत चेक करें कीमत

iPad पर भी मिल रहा शानदार डिस्काउंट

Apple ने iPad खरीदने वाले स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स के लिए भी विशेष कीमतें तय की हैं. 11 इंच iPad Air M4 की कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन इस सेल में यह 83,900 रुपये में मिलेगा. वहीं 11 इंच iPad Pro M5 (256GB), जिसकी कीमत 1,39,900 रुपये है, उसे योग्य ग्राहक 1,27,900 रुपये में खरीद सकेंगे. इस तरह iPad खरीदने पर भी फ्री एक्सेसरी के साथ अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है.

ज़रूर पढ़ें