MP News: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
MP में राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी IPS बने.
MP News: मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को बड़ा ईनाम मिला है. राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएएस बना दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इसको लेकर शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है. इसकी प्रति मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.
इन 7 अधिकारियों को मिला ईनाम
- निमिषा पांडे
- मलय जैन
- अमित सक्सेना
- मनीषा पाठक सोनी
- सुमन गुर्जर
- सब्यसाची सराफ
- समर वर्मा
9 में से 7 IPS अवार्ड
ये आईपीएस अवार्ड 2025 के लिए 2025 के लिए डीपीसी आधार पर दिए गए हैं. यूपीएससी और राज्य सरकार के अधिकारियों की कमेटी ने पिछले महीने ही प्रमोशन कमेटी की बैठक की थी. 9 अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड दिया जाना था, लेकिन 7 ही अधिकारी फिट पाए गए. दो पदों के लिए फिट अधिकारी नहीं मिल पाए.

ये भी पढे़ं: दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह सबसे बड़े जमींदार! जानिए कितनी है भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की संपत्ति