MP Weather Update: सावधान! एमपी में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे इन जिलों पर भारी
फाइल फोटो
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम ने एकबार फिर से करवाट ली हैं. जहां बीते एक सप्ताह से राजधानी समते आसपास के इलाकों में बारिश नहीं हो रही थी वहीं अब दो दिनों लगातार बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आज 22 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी है. विभाग के अनुसार तेज बारिश के आंधी-तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती है.
इन जिलों में ऑरेन्ज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, आज गुना, शिवपुरी, सागर और डिंडौरी में अति तीव्र वर्षा और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट है. गुना, शिवपुरी, सागर और डिंडौरी में 115.6 मिमी से लेकर 204.4 मिमी तक बारिश हो सकती है. वहीं बिजली गर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है.
कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सीधी जिले के सिहावल में 118.6 और रायसेन जिले के गैरतगंज में 118 मिमी वर्षा दर्ज हुई है. वहीं मऊगंज में 109.0, राजगढ़ 103.0, सागर के देवरी में 96.3, खुरई में 78.0 और बंडा में 74.0 मिमी बरसात दर्ज हुई. देवरी-रायसेन 72.1, गुना के चाचौड़ा और कुंभराज में 70, रायसेन में 66.6 और विदिशा के गंज बासौदा में 65.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है.
मौसम विभाग की आम लोगों को सलाह
आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों और खेतों में काम करने से बचें. पेड़ों, बिजली की तारों और निर्माण स्थलों से दूर रहें. गरज-चमक के दौरान घर में रहें. किसी कारणवश बाहर जाना पड़े, तो पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.