शिवराज सिंह चौहान का बड़ा एक्शन! वेयर हाउस संचालकों से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों को किया संस्‍पेंड

MP News: शिवराज सिंह ने रिश्वतखोरी मामले में दो दिन के भीतर दो कृषि विभाग के विपणन अधिकार‍ियों को सस्‍पेंड कर दिया है. दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस संचालकों से रिश्वत मांगी थी.
Shivraj singh Chauhan

शिवराज सिंह चौहान

MP News: मध्‍य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. शिवराज सिंह ने रिश्वतखोरी मामले में दो दिन के भीतर दो कृषि विभाग के विपणन अधिकार‍ियों को सस्‍पेंड कर दिया है. दोनों अधिकारियों ने वेयरहाउस संचालकों से रिश्वत मांगी थी.

अधि‍कारियों ने मांगी वेयरहाउस संचालकों से रिश्वत

दरअसल, प्रदेश के दो अलग-अलग शहरों में संचालकों से रि‍श्वत मांगने का मामला सामने आया था. कृषि विपणन अधिकारी नीरज वर्मा ने सीहोर जिले के वेयर हाउस संचालकों से 50-50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. वहीं रायसेन के विपणन अधिकारी संदीप दीदावत ने वेयरहाउस संचालकों से 60-60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. इसके बाद दोनों ही अधिकारियों की शिकायत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच गई.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास शिकायत पहुंचने के बाद मंत्री ने दोनों पर सख्‍त एक्शन लिया. उन्‍हाेंने विपणन अधिकारी नीरज वर्मा और संदीप दीदावत को तत्काल प्रभाव से संस्‍पेंड कर दिया. वहीं इससे पहले भी सीहोर जिले में एक अधिकारी पर कार्रवाई की गई थी.

सब्सिडी की राशि जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

सीहाेर और रायसेन दोनाें ही जिलों में इन अधिकारियों ने वेयरहाउस संचालकों से सब्सिडी की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी. रायसेन के विपणन अधि‍कारी ने जिले में मौजूद प्रकार वेयरहाउस के संचालक से निरीक्षण के दौरान रि‍श्वत मांगी थी, जिसके बाद दोनाें ही अधिकारि‍यों की शिकायत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच गई.

दो दिन पहले भी किया था अधिकारी को निलंबित

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान ने रिश्वतखोरी के एक मामले में विपणन अधिकारी अनुराग को निलं‍बित किया था. आपकों बता दें कि सीहाेर, रायसेन जिले शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में आते है, क्योंकि शिवराज सिंह बुधनी से विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं और वे वर्तमान में विदिशा से सांसद है. यही सबसे बड़ा कारण है कि क्षेत्र के लोग उनसे सीधे कनेक्ट है.

ये भी पढे़ं- Bhopal: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक को देखकर रुकवाया काफिला, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

ज़रूर पढ़ें