TTE के यूनिफॉर्म पर लगेगा बॉडी वॉर्न कैमरा, पैसेंजर के साथ बातचीत होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने इन ट्रेनों में कर दी शुरुआत

Indian Railways Body Camera: रेलवे ने TTE के यूनिफॉर्म पर कैमरा लगाने की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल से की है. अभी 12417/12418 प्रयागराज एक्सप्रेस (प्रयागराज-नई दिल्ली-प्रयागराज) और 12451/12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस (कानपुर-नई दिल्ली-कानपुर) की ट्रेन में इसका इस्तेमाल प्रयोग के तौर पर किया गया है.
Railway TTE Body Camera Checkin

रेलवे TTE के यूनिफॉर्म पर लगाएगा बॉडी वॉर्न कैमरा

TTE Ticket Checking Video Recording: भारतीय रेलवे ने अब ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर लगे TTE के यूनिफॉर्म पर एक कैमरा लगाने का फैसला किया है. जिसमें पैसेंजर के साथ उनकी बातचीत, ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट में रिकार्ड होगा. अक्सर देखा गया है कि ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. अब इस कैमरे से पता चल सकेगा कि आखिरकार गलती किसकी है. उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. रेलवे ने अभी 2 ट्रेनों के कर्मचारियों को यह सुविधा दी है. अगर सफल रहा, तो जल्द ही सभी ट्रेनों में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत करेगा.

जानकारी के अनुसार, रेलवे ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल से की है. अभी 12417/12418 प्रयागराज एक्सप्रेस (प्रयागराज-नई दिल्ली-प्रयागराज) और 12451/12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस (कानपुर-नई दिल्ली-कानपुर) की ट्रेन में इसका इस्तेमाल प्रयोग के तौर पर किया गया है. अगर यह सफल रहा, तो इस मंडल की सभी ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा सकेगा.

क्या होगा फायदा?

बॉडी वॉर्न कैमरा लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सच तुरंत सामने आ जाएगा. ऐसे में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. रेलवे के कई कर्मचारियों ने भी विभागीय शिकायत की थी कि कई ऐसे लोग भी मिलते हैं, जो झूठे आरोप और फर्जी शिकायतें करते हैं. जिसकी वजह से नुकसान अपने को उठाना पड़ता है. इसलिए रेलवे ने इस समस्या को खत्म करने के लिए ऐसा उपाय ढूंढ़ निकाला, जिससे किसी को भी परेशानी नहीं हो. रेलवे प्रशासन के इस डिजिटल तकनीक के जरिए सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही भारतीय रेलवे की सकारात्मक छवि और यात्रियों का भरोसा और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ेंः EPFO अकाउंट में नॉमिनी का नाम दर्ज नहीं है तो किसे मिलेगा PF का पैसा? जानें नियम

काफी खास है यह कैमरा

बॉडी वॉर्न कैमरा साइज में काफी छोटा होता है, जिसकी वजह से कर्मचारियों को अपने यूनिफॉर्म पर पहनने में आसानी होगी. बॉडी वॉर्न कैमरे की विशेषता है कि यह हाई डेफिनिशन वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा है, जिसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा, रात में भी रिकॉर्डिंग के लिए नाइट विजन के साथ लंबी दूरी की यात्राओं के लिए लंबा बैटरी बैकअप भी उपलब्ध है.

ज़रूर पढ़ें