न बैंड, न बाराती… सिर्फ चार लोगों के साथ निकली दूल्हे की बारात, इंदौर की ये शादी बनी चर्चा का विषय

Indore News: बारिश के बीच निकली इस बारात में दूल्हा घोड़ी पर सवार था, जबकि उसके साथ केवल चार लोग ही दिखाई दिए.
The groom's wedding procession set out with four people.

चार लोगों के साथ निकली दूल्हे की बारात

Indore News: इंदौर से एक अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन इसके अलग अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

राजमोहल्ला से मालगंज तक निकली बारात

बताया जा रहा है कि यह बारात राजमोहल्ला चौराहे के पास से मालगंज की ओर जा रही थी. बारिश के बीच निकली इस बारात में दूल्हा घोड़ी पर सवार था, जबकि उसके साथ केवल चार लोग ही दिखाई दिए. इनमें दो ढोलक बजाने वाले, एक घोड़ी का संचालक और एक व्यक्ति दूल्हे के सिर पर छाता पकड़े हुए चल रहा था.

वायरल वीडियो में दिखा अनोखा नजारा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आगे चल रही डीजे गाड़ी पर ‘पल पल ना माने टिंकू जिया’ गाना बजता सुनाई देता है. डीजे के पीछे यही चार लोग नजर आते हैं, जबकि आमतौर पर बारात में शामिल होने वाले रिश्तेदारों और दोस्तों की भीड़ पूरी तरह गायब है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह बारात किसकी थी और वायरल वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था. बावजूद इसके, कम लोगों वाली यह अनोखी बारात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

गर्मी में कूलर के साथ निकली थी बारात

पहले भी इंदौर की एक बारात चर्चा का विषय बन गई थी. दरअसल, इस साल भीषण गर्मी के दौरान एक अनोखी बारात देखने को मिली. देवास में निकाली गई इस बारात में गर्मी से बचने के लिए बड़ा अनोखा जुगाड़ लगाया गया. जिसका वीडियो भी सोशल मी‍डिया पर वायरल हुआ. बारात में गर्मी से राहत के लिए बाराती ने 20 से ज्यादा कूलर लगावा दिए और कूलर की ठंडी हवा के बीच बारात को निकाला गया.

ये भी पढे़ं- Ujjain: ससुर ने किया बहू का कन्‍यादान, 7 लाख रुपये खर्च करके कराया पुनर्विवाह, कैंसर से हुई थी बेटे की मौत

ज़रूर पढ़ें