MP News: मैहर कलेक्टर ने CM हेल्‍पलाइन शिकायतों की लापरवाही पर दिखाई सख्‍ती, 40 से ज्यादा अधिकारी को भेजा कारण बताओं नोटिस

MP News: कलेक्टर ने कहा वह 40 डिफाल्टर अधिकारी है, जो सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति नहीं की जिस पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सख्त कार्रवाई की है.
Maihar Collector takes a tough stance.

मैहर कलेक्टर ने दिखाई सख्‍ती

MP News: मध्‍य प्रदेश के मैहर जिले में प्रशासनिक व्‍यवस्‍था को बेहतर और मजबूत बनाने के साथ ही शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अमरपाटन जनपद और राजस्‍व ईकाई की समीक्षा बैठक की. बैठक में कलेक्टर ने कहा वह 40 डिफाल्टर अधिकारी है, जो सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति नहीं की जिस पर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सख्त कार्रवाई की है.

अधिकारियों को भेजे कारण बताओ नोटिस

समीक्षा बैठक के दौरान खराब प्रदर्शन पाए जाने पर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. साथ ही संबंधित अधिकारियों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं. बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाई फटकार

वहीं आज कलेक्टर ने मैहर जिले के अमरपाटन में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जनपद और राजस्व अधिकारियों, की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना और ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन की समीक्षा की. अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई.

5 सदस्‍यीय संयुक्त दल का किया गठन

जनसुनवाई में लगातार आ रही सीमांकन, अवैध कब्जा, नामांतरण और नाला सफाई संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पटवारी, सचिव, जीआरएस, एडीओ और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का 5 सदस्यीय संयुक्त दल गठित किया गया है. यह दल अगले 5 से 7 दिनों तक कैंप लगाकर लंबित प्रकरणों का मौके पर समाधान करेगा.

ये भी पढे़ं- ‘EOW में शिकायतों का कोई हिसाब नहीं…’, प्रताप ग्रेवाल ने CM से मांगा जवाब, बोले- 19000 शिकायतों का नहीं हुआ निराकरण

ज़रूर पढ़ें