‘मन में इच्छा तो बहुत थी, लेकिन बुलाया नहीं…’, फ्लाईओवर लोकार्पण में नहीं बुलाने पर छलका BJP सांसद का दर्द

Gorakhpur Flyover Inauguration Row: गोरखपुर में एक फ्लाईओवर का लोकार्पण था, जिसमें राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल को नहीं बुलाया गया. अब उनका दर्द सोशल मीडिया पर छलका है.
Gorakhpur flyover inauguration BJP MP not invited

गोरखपुर में फ्लाईओवर से लोकार्पण में नहीं बुलाने पर छलका राज्यसभा सांसद का दर्द

BJP MP Upset Over Invitation: उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने कहा कि घर के सामने उद्घाटन में जाने का बहुत मन था, लेकिन उन्हें बुलाया नहीं गया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए जनता को बधाई दी. पढ़ें उन्होंने क्या लिखा.

दरअसल, गोरखपुर में एक फ्लाईओवर का लोकार्पण था, जिसमें राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल को नहीं बुलाया गया. जब यह जानकारी उनको लगी तो उन्हें काफी बुरा लगा और उन्होंने अपने दर्द को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया.

सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

सोशल मीडिया पोस्ट पर राज्यसभा सांसद ने लिखा, मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद. हमारे घर के सामने के फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ. मन में इच्छा तो बहुत थी, कि कार्यक्रम में रहूं. लेकिन बुलाया ही नहीं गया. इसलिए अनुपस्थित रहा. हाउदपुर, गोपालपुर, बेतियाहाता और रुस्तमपुर के सभी नागरिकों को बहुत-बहुत बधाई. इस पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी टैग किया, जो अब खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘हर द‍िन 5 घर में जाएं और बात करें…’, सीएम योगी ने बताया बूथ अध्‍यक्षों को जीत का फॉर्मूला

4 बार लगातार विधायक रह चुके हैं राधा मोहन

राज्यसभा सांसद के इस पोस्ट को लेकर लोग तरह-तरह के कयास निकाल रहे हैं. बता दें, राधा मोहन अग्रवाल लगातार 4 बार गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. लेकिन जब साल 2017 में योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़े, तब उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी.

ज़रूर पढ़ें