CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में कब है भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का मैच? देखें टाइमिंग

Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी करने जा रहे हैं.
Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत बीते दिन 23 जुलाई से हो चुकी है. कुल 124 एथलीट इस इवेंट में भाग ले रहे हैं. भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी करने जा रहे हैं. 2018 में नीरज ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीत था. ग्लासगो में आयोजित इस बहु-खेल आयोजन में नीरज एक बार फिर भारत के लिए गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं नीरज चोपड़ा किस तारीख को अपना इवेंट खेलेंगे…

नीरज चोपड़ा कब खेलेंगे अपना मैच?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के कार्यक्रम के मुताबिक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के इवेंट 27 जुलाई से शुरू होंगे और 2 अगस्त तक चलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में 30 जुलाई को एक्शन में दिखेंगे. उनके अलावा यशवीर सिंह और रोहित यादव भी पुरुष जेवलिन थ्रो में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे. अगर नीरज चोपड़ा क्वालिफिकेशन राउंड को पास कर लेते हैं और फाइनल में एंट्री मार लेते हैं, तो वह 31 जुलाई को फाइनल में खेलते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने आखिर क्यों छोड़ा राजस्थान रॉयल्स का साथ? पहली बार बताई 2 बड़ी वजह

पिछली बार जीता था गोल्ड

बता दें, नीरज चोपड़ा ने सिर्फ एक बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया है. साल 2018 में उन्होंने गोल्ड कोस्ट गेम्स के फाइनल में 86.47 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर गोल्ड जीता था. इसके बाद साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में वह भाग नहीं ले पाए थे. अब 8 साल बाद वह कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी करंगे जा रहे हैं. जेवलिन थ्रो में नीरज का पर्सनल बेस्ट 90.23 मीटर है.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पास कितने मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने अब तक कुल 564 मेडल जीते हैं, जिसमें 203 गोल्ड, 190 सिल्वर और 171 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. पिछली बार भारत ने कुल 61 पदक जीते थे, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे.

ज़रूर पढ़ें