केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, NTA से 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी एक्शन भी होगा

Union Government Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. इसी बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है. NTA के ढांचे और कार्यप्रणाली में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है
Union Minister Dharmendra Pradhan (File Photo)

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(File Photo)

Union Government Action: नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testig Agency) को लेकर बड़े बदलाव का ऐलान किया है. NTA से 47 अधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. NEET मामले में शिक्षा मंत्रालय की ओर से ये बहुत बड़ा एक्शन माना जा रहा है.

‘आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है. इसी बीच शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है. NTA के ढांचे और कार्यप्रणाली में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है. 47 अधिकारियों को बर्खास्त करने के साथ ही कुछ के खिलाफ कानूनी एक्शन भी लिया जाएगा. इसके साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि आगे भी कार्रवाई की जाएगी.

नरेश पाल गंगवार बने सचिव

IAS नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. विनीत जोशी को हटाकर गंगवार को ये पद सौंपा गया है. गंगवार 1994 बैच के अधिकारी हैं. इससे पहले वे मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग में कार्यरत थे. वे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पेपर लीक संशोधन बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, दोषियों को 10 साल जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने का प्रावधान

पेपर लीक संशोधन बिल मंजूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार (24 जुलाई) को कैबिनेट बैठक हुई. पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 को और सख्त बनाने पर चर्चा हुई. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इसे कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई है. इसमें कई कड़े प्रावधान किए गए हैं . पेपर लीक के मामलों में 10 साल की सजा और 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

ज़रूर पढ़ें