Bank holidays in August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

August Bank Holidays Full List: अगस्त महीने में धार्मिक त्योहारों और कई दूसरे वजहों से देशभर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. इनमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले कई धार्मिक त्योहारों की वजह से बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे.
bank holiday

अगस्त महीने में इतने दिनों तक बैंक रहेंगे बंद

Bank Branch Closure August List: कुछ ही दिनों बाद जुलाई का महीना खत्म हो जाएगा और नए महीने अगस्त की शुरुआत होगी. यह खबर बैंक से संबंधित काम कराने वाले लोगों के लिए बहुत जरूरी है. अगस्त 2026 में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक 14 दिनों तक बंद रहेंगे. अगर आपका बैंक से संबंधित कोई भी काम रुका है, तो उसे जल्द से जल्द ब्रांच जाकर पूरा करा लें. बता दें कि अगस्त महीने में त्योहारों, वीकेंड और नेशनल हॉलिडे को मिलाकर कुल 14 दिनों तक बैंकों की छुट्टियां रहेंगी, इसलिए बैंक जाने से पहले आपके लिए छुट्टियों की लिस्ट देखना बहुत जरूरी है, नहीं तो बिना काम पूरा हुए ही आपको घर लौटना पड़ सकता है.

हालांकि, कुछ छुट्टियां देश के कुछ ही राज्यों में लागू होंगी, जिस वजह से उस दिन दूसरे राज्यों के बैंक खुले रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके राज्य में कब, किस दिन और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे.

अगस्त महीने में बैंक क्यों बंद रहेंगे?

अगस्त महीने में धार्मिक त्योहारों और कई दूसरे वजहों से देशभर के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे. इनमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर और अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले कई धार्मिक त्योहारों की वजह से बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे.

अगस्त महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे?

  • 2 अगस्त-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 8 अगस्त-दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
  • 9 अगस्त-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस, कई राज्यों में बैंक बंद
  • 16 अगस्त-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 22 अगस्त-चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद
  • 23 अगस्त-रविवार की साप्ताहिक छुट्टी

इन छुट्टियों के अलावा, अगस्त महीने में पड़ने वाले हरियाली तीज, नाग पंचमी, पारसी नववर्ष, ईद-ए-मिलाद और दूसरे रीजनल त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों को बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-RBI की बड़ी तैयारी! जल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट, जानिए क्या होगा बदलाव

बैंक बंद होने के बाद भी ये सर्विस चालू रहेंगी

  • गूगल पे, फोन पे या पेटीएम से तुरंत पैसे भेजना और मंगाना.
  • मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए बैंक खाते को मैनेज करना.
  • कैश निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए ATM मशीन का इस्तेमाल.
  • घर बैठे NEFT, RTGS या IMPS से किसी के भी खाते में पैसे भेजना जैसे काम चालू रहेंगे.

ज़रूर पढ़ें