Vivo ने लॉन्च किया सबसे किफायती फोन, 5500mAh बैटरी और मिलिट्री जैसी है मजबूती, मात्र इतनी है कीमत

Vivo T5e Phone: Vivo T5e स्मार्टफोन केवल एक ही वेरिएंट में मिलता है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई है, जिसे आप वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.
Vivo T5e phone

Vivo T5e फोन

Vivo T5e Phone: Vivo ने भारत में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की सबसे लोकप्रिय Vivo T5 सीरीज का चौथा मॉडल है, जिससे पहले मार्केट में Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G और Vivo T5x 5G आ चुके हैं. खास बातट यह है कि 15,000 रुपए से भी कम कीमत में आने वाला Vivo T5e इस पूरी सीरीज का सबसे सस्ता और बजट-फ्रेंडली फोन है. आइए जानते हैं कि यह फोन कितने में मिल रहा है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं.

Vivo T5e समर्टफोन की कीमत कितनी है?

Vivo T5e स्मार्टफोन केवल एक ही वेरिएंट में मिलता है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई है, जिसे आप वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. ग्राहकों के लिए यह फोन दो खूबसूरत रंगों एयरो ब्लू और शैडो ग्रे में उपलब्ध है. इसके साथ ही वीवो अगले महीने भारत में अपनी नई S2 सीरीज भी पेश करने की तैयारी कर रहा है.

डिस्प्ले और मजबूती

Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद चलता है. खास बात यह है कि इस बजट फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिली है. साथ ही यह मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है, जिससे फोन आसानी से खराब नहीं होता.

ये भी पढ़ें-Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बंपर डिस्काउंट, 44 हजार रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका, जानें कहां से खरीदें

परफॉर्मेंस-कैमरा और बैटरी

फोन में Unisoc T7225 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है. इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं. कैमरे की बात करें तो पीछे 8MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है. यह फोन Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलाता है. इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 15W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें