Datia By Election 2026: आज थम जाएगा दतिया उपचुनाव चुनाव प्रचार का दौर, भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
दतिया उपचुनाव
Datia By Election 2026: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है. बीते दिनों से अपने-अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आज आखिरी दिन भी सभी पार्टियां जमकर प्रचार में जुटी हुई है. कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेता बीते करीब 1 हफ्ते से दतिया में डेरा जमाएं हुए हैं.
कांग्रेस ने भी जमकर किया प्रचार
कांग्रेस के जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार बीते कई दिनों से जमकर जनसभाएं की और अपने प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट मांगा. बता दें कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदा में उतारा है. ये एक बार दतिया सीट से और दो बार सेवड़ा सीट से विधायक कांग्रेस पार्टी के विधायक रहा है. घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है. वह दतिया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और उनके पास अपार अनुभव है, जिससे वह कांग्रेस की नाव पार लगा सकते हैं.
आशुतोष तिवारी के लिए खूब हुई जनसभाएं
भाजपा की बता करे तो भारतीय जनता पार्टी ने दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी पर दांव खेला है. बीते दिनों प्रचार करने मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता दतिया पहुंचे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया पहुंचकर आशुतोष तिवारी के पक्ष में वोट मांगे. वहीं भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिया उपचुनाव का प्रभारी बनाया है. बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दतिया का दौरा किया था.
मतदाता की मुठ्ठी में हैं प्रत्याशियों की किस्मत
अब यह देखने वाली बात होगी कि राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा? चुनाव में जीत किसे मिलेगी, लेकिन फिलहाल तो मामला बहुत ही रोमांचक हो गया, जहां अब जनता रेफरी बनकर 30 जुलाई को आशुतोष और घनश्याम के भाग्य का फैसला करेगी. दतिया उपचुनाव का रिजल्ट 3 अगस्त हो जारी किया जाएगा.
ये भी पढे़ं- MP News: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज, आज भोपाल में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल