CWG 2026: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन, भरत की झोली में आए 2 सिल्वर मेडल
हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह
CWG 2026: ग्लासगो में आयोजित कॉमवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. बीते दिन मंगलवार को 29 वर्षीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर और लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है. इसी के साथ फिलहाल भारत की झोली में 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल आ गए हैं.
हरजिंदर कौर का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
महिलाओं के 69kg वर्ग में वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. स्नैच और क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 2-2 बार कॉमवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा. अपने मैच में हरजिंदर ने स्नैच राउंड में पहले प्रयास में 99kg और फिर आखिरी प्रयास में 101 kg वजन उठाया. इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में पहले 123kg और फिर 126kg के साथ कुल 227kg वजन उठाया. बता दें, ये हरजिंदर कौर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा.
CWG 2026: Harjinder Kaur clinches weightlifting silver with career-best effort in Glasgow
— ANI Digital (@ani_digital) July 28, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/76RBEVvBy2#CWG2026 #HarjinderKaur #Glasgow pic.twitter.com/rrwfBiq1xR
यह भी पढ़ें: कौन हैं सर्वेश कुशारे? जिन्होंने हाई जंप में भारत के लिए जीता सिल्वर, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास
हरजिंदर कौर के मेडल जीतने के बाद लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. गुलवीर कॉमवेल्थ गेम्स के इटिहस में इस स्पर्धा में मेडल जीतने वाले या ये कह ले की पोडियम में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. गुलवीर ने शुरुआत से तेज रफ्तार पकड़ी. इस मुकाबले में गुलवीर ने 27:49:78 का समय निकाल और ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन से सिर्फ 0.85 सेकंड पीछे रहे.
400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में विशाल टीके
एथलेटिक्स में भारत के नेशनल रिकॉर्डधारी विशाल टीके पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. विशाल ने 46.49 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया. अब वहसेमीफाइनल मुकाबले में एक्शन में नजर आएंगे. 400 मीटर स्प्रिंट के मुकाबले गुरुवार 30 जुलाई को होंगे.